RPSC SI Exam Hindi Solved Paper – 13 September 2021

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 13 September 2021 को राजस्थान SI की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस पोस्ट में Hindi Paper के विषय का प्रश्नपत्र उत्तरकुंजी सहित यहाँ पर उपलब्ध कराया गया है। RPSC SI Exam का Paper I 13 September 2021 को प्रथम पाली में आयोजित किया गया था।
Rajasthan SI exam was conducted by Rajasthan Public Service Commission (RPSC) on 13 September 2021. In this post, the question paper of the subject of Hindi paper along with the answer key has been made available here. Paper, I of the RPSC SI Exam was held on 13 September 2021 in the first shift.
Exam Name: RPSC SI Exam 2021
Paper: Paper 1 (Hindi)
Organizer: RPSC
Exam Date: 13/09/2021 (Morning Shift)
Exam Time: 10 Am to 12 Pm
Paper 2 – Rajasthan SI Exam Solved Paper 13 September 2021 – Paper 2


Q1. किस विकल्प में सभी शब्द ‘पेड़’ के पर्यायवाची हैं ?
(1) विटप, द्रुम
(2) पुहुप, तरु
(3) रसाल, पादप
(4) वृक्ष, अरण्य
[showhide type=”01″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 1 [/showhide]
Q2. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं ?
(1) ऊँट, करभ
(2) रात, यामिनी
(3) कपोत, पिक
(4) इच्छा, अभीप्सा
[showhide type=”02″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 3 [/showhide]
Q3. किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है ?
(1) मैं कल आ सकता हूँ।
(2) संभवत: वह आएगा।
(3) मुझे आने तो दो।
(4) वह पटना गया था।
[showhide type=”03″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 3 [/showhide]
Q4. किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं ?
(1) वार्षिक, निचला
(2) पीड़ित, दयनीय
(3) भीतरी, आपसी
(4) शिक्षित, कमाऊ
[showhide type=”04″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]
Q5. निम्नलिखित में ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है:
(1) तटिनी
(2) पयस्विनी
(3) आपगा
(4) सरसी
[showhide type=”05″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 4 [/showhide]
Q6. किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है ?
(1) ऋत-ऋतु = सही/सच्चा – मौसम/वर्ष का एक भाग
(2) वसन-व्यसन = कपड़ा-बुरी लत
(3) शोथ-शोध = सूजन-शुद्धि संस्कार
(4) वृत-वृंद = समूह-डंठल
[showhide type=”06″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 4 [/showhide]
Q7. किन समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है ?
(1) द्रव-द्रव्य = तरल-पदार्थ
(2) चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल
(3) स्रोत-श्रोत = धारा-कान
(4) हरण – हरिण = चुराना-मृग
[showhide type=”07″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]
Q8. ‘परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ भेद है
(1) अनुभाग – आवरण
(2) सीमा – नौकर-चाकर
(3) काटना – साज-सामान
(4) आवरण – अनुभाग
[showhide type=”08″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 3 [/showhide]
Q9. किस विकल्प के शब्द परस्पर विलोम नहीं हैं ?
(1) श्लाघनीय – प्रशंसनीय
(2) ऋत – अनृत
(3) सापेक्ष – निरपेक्ष
(4) साम्य – वैषम्य
[showhide type=”09″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 1  [/showhide]
Q10. किस विकल्प में विलोम-शब्द-युग्म नहीं है ?
(1) सम्मुख – विमुख
(2) संग्रह – परिग्रह
(3) सघन – विरल
(4) ऋजु – वक्र
[showhide type=”10″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]
Q11. निम्नलिखित में विलोम युग्म है :
(1) सुकर-दुष्कर
(2) मूढ़-विमूढ़
(3) विज्ञ-अभिज्ञ
(4) सामिष-आमिष
[showhide type=”11″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 1 [/showhide]
Q12. ‘कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है
(1) वाचाल
(2) तार्किक
(3) पिष्टपेषण
(4) पूर्वग्रह
[showhide type=”12″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 3 [/showhide]
Q13. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है ?
(1) उस जगह एक सभा होने जा रही है।
(2) लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
(3) वह घर से बाहर आया।
(4) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।
[showhide type=”13″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 4 [/showhide]
Q14. ‘जिसका आचरण अच्छा हो’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा
(1) सदाचारी
(2) साधु
(3) सज्जन
(4) सद्भावी
[showhide type=”14″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 1  [/showhide]
Q15. ‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ – के लिए सार्थक शब्द होगा :
(1) घातक रोग
(2) असाध्य रोग
(3) चर्म रोग
(4) संक्रामक रोग
[showhide type=”15″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 4 [/showhide]
Q16. ‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है
(1) पिपासु
(2) जिज्ञासु
(3) संन्यासी
(4) तपस्वी
[showhide type=”16″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]
Q17. कौन सा शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है।
(1) होश
(2) आँसू
(3) बाल
(4) आकाश
[showhide type=”17″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 4 [/showhide]
Q18. किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(1) इस विषय में आपकी क्या राय है?
(2) हम अपने आपको भूल गए।
(3) यह बात आप ही कह दीजिए।
(4) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।
[showhide type=”18″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]
Q19. ‘हिमालय से अनेक नदियाँ निकलती हैं।’ इस वाक्य में किस कारक के परसर्ग का प्रयोग हुआ ।
(1) करण कारक
(2) अपादान कारक
(3) अधिकरण कारक
(4) संबंध कारक
[showhide type=”19″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]
Q20. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं ?
(1) साथी, घी, शक्कर
(2) इमली, चाँदी, लौकी
(3) भलाई, हलवाई, ईसाई
(4) हाथी, बालू, आलू
[showhide type=”20″ more_text=”Show Answer” less_text=”Answer”] Answer – 2 [/showhide]

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…