परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part) – Part – III – पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – D
परीक्षा तिथि (Exam Date) – February 2014
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
Q61. निम्नलिखित में से सत्य कथन चुनिए :
I हाथी गंदले पानी में खेलना पसन्द करते हैं, क्योंकि इससे इनके शरीर को ठंडक मिलती है।
II. ‘अधिकांश हाथी दिन में लगभग 10 घंटे आराम करना और सोना पसन्द करते हैं।
III. तीन महीने के हाथी के बच्चे का वजन लगभग 200 किलोग्राम होता है।
IV. अधिकांश बड़े हाथी एक दिन में लगभग 100 किलोग्राम पत्ते/झाडियाँ खा लेते हैं।
A. केवल II और IV फूल-पेड़ों के रंग आदि का
B. केवल I और IV
C. I, III और IV
D. केवल I और II
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q62. मधुबनी चित्रकला के बारे में सही कथन चुनिए :
- इन चित्रों को बनाने में नील, हल्दी. फल-पेड़ों के रंग इस्तेमाल किया जाता है।
- इन चित्रों में इंसान, जानवर, पेड़, फूल, पंछी, मछलियाँ दिखाए जाते हैं।
- यह लोक चित्रकला बहत परानी है और इसका नाम मधुबन नामक स्थान के नाम पर पड़ा।
- मधुबनी राजस्थान का अति-प्रसिद्ध जिला है।
A. 1,3 और 4
B. 1,2 और 4
C. 2,3 और 4
D. 1,2 और 3
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q63. कोई पक्षी पेड़ की ऊँची डाल पर अपना घोंसला बनाता है। यह पक्षी हो सकता है
A. शकरखोरा
B. कलचिडी
C. कौआ
D. फाखता
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q64. पोचमपल्ली एक गाँव है। यह गाँव एक विशेष प्रकार के कपड़े की बुनाई के लिए प्रसिद्ध है और इसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं। यह गाँव निम्नलिखित में से किसका भाग है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. आन्ध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q65. ‘रेगिस्तानी ओक’ के बारे में सही कथन चुनिए :
- यह पेड़ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।
- यह एक विशेष प्रकार का पेड़ है, जिसकी जड़ें टहनियों से लटकती हैं।
- इस पेड़ की जड़ें जमीन में उस गहराई तक जाती हैं, जब तक कि पानी तक न पहुँच जाएँ।
- इस पेड़ के तने में पानी जमा होता रहता है और स्थानीय लोग पतले पाइप का उपयोग करके इस पानी को पीते हैं।
A. 1,2 और 4
B. 1,3 और 4
C. 2, 3 और 4
D. 1, 2 और 3
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q66. अबू धाबी के विषय में सही कथन चुनिए : .
- यह रेगिस्तानी इलाके में है।
- अबू धाबी में पानी पेट्रोल से महंगा है।
- यहाँ की स्थानीय भाषा अरबी है।
- अबू धाबी की मुद्रा (रुपये) को दीनार कहते हैं।
A. 1,2 और 4
B. 1,3 और 4
C. 2,3 और 4
D. 1,2 और 3
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q67. कुछ जानवर रात में जागते हैं। ये जानवर हर चीज को जिन रंगों में देखते हैं, वे हैं
A. बैंगनी और नीला
B. हरा और पीला
C. काला और सफेद
D. लाल और संतरी
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q68. नीचे चित्र I में 24 घंटे की घड़ी दिखाई गई है तथा चित्र II व चित्र III में दो जानवरों X और Y के सोने के समय छायांकित भाग से दिखाए गए हैं। X तथा Y के सोने के समय के बारे में सही कथन चुनिए :

A. X बीस घंटे सोता है जबकि Y अठारह घंटे सोता है
B. X अठारह घंटे सोता है जबकि Y चार घंटे सोता है
C. X चार घंटे सोता है जबकि- Y अठारह घंटे सोता है
D. Xचार घंटे सोता है जबकि Y बीस घंटे सोता है ।
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q69. मृत सागर क्या है?
A. ऐसा सागर जिसका पानी जहरीला होता है।
B. ऐसा सागर जो सभी महासागरों व सागरों से ज्यादा नमकीन है
C. ऐसा जिसमें ज्वार-भाटे बहुत तीव्र गति से आते हैं
D. ऐसा सागर जिसमें जहाज चलाना खतरनाक होता है।
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q70. कक्षा III के विद्यार्थियों को भोजन’ का पाठ पढ़ाते समय अंजलि भोजन सम्बन्धित आदतों में सांस्कृतिक क्षेत्रीय विविधता पर विशेष ध्यान देना चाहती है। नीचे दिए गए अधिगम-अवसरों में किसके द्वारा विद्यार्थियों को वांछित जानकारी दी जा सकती है?
A. विभिन्न क्षेत्रों/संस्कृतियों के भोजन को दर्शाने वाले चार्ट का /उपयोग और उसकी व्याख्या करना
B. विभिन्न क्षेत्रों/संस्कृतियों के विद्यार्थियों से उनके घरों में खाए जाने वाले भोजन मँगाकर प्रदर्शित करना और सहपाठियों से सूचनाओं का आदान-प्रदान करना
C. पाठ्य-पुस्तक में विभिन्न प्रकार के भोजनों के विषय में दी गई जानकारी की ओर विस्तृत व्याख्या करना
D. किसी बाहरी भोजन बनाने वाली व्यावसायिक एजेन्सी को आग्रह करके विभिन्न क्षेत्रों/संस्कृतियों के भोजन का प्रदर्शन कराना ।
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q71. कक्षा V के विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चिन्ताओं के बारे में पढ़ाते समय प्रीति ‘प्रदूषण’ पर अधिक बल देना चाहती है। वांछित उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए क्रियाकलापों में से कौन ‘सर्वाधिक प्रभावी हो सकता है?
A. विद्यार्थियों से विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के चार्ट बनवाकर
B. विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाकर किसी प्रदूषित नदी को दिखाना
C. विद्यार्थियों से विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों से सम्बन्धित समूह परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए कहना
D. किसी विशेषज्ञ को निमंत्रित करके वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण पर भाषण
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q72. नेहा कक्षा V के EVS विषय में नीचे दी गई मूल्यांकन तकनीक का प्रयोग करती है:
।. हस्तसिद्ध क्रियाकलापों का मूल्यांकन
II. गृहकार्य मूल्यांकन
III. परियोजना कार्य मूल्यांकन
IV. मौखिक परीक्षा
नीचे दी गई तकनीकों का कौन-सा युगल अधिक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन दे सकता है?
A. II और III
B. I और IV
C. II और IV
D. I और II
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q73. EVS में किसी अच्छे गृहकार्य को मुख्यतः किस पर केन्द्रित होना चाहिए?
A. पुनरावृत्ति और प्रबलीकरण
B. मास्टरी लर्निंग
C. विस्तारित अधिगम के लिए चुनौतियाँ और उत्तेजना
D. समय का सदुपयोग.
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q74. शालिनी ने कक्षा IV के विद्यार्थियों को विज्ञान केन्द्र दिखाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की योजना बनाई है। नीचे दिया गया कौन-सा सामान्य निर्देश इस भ्रमण के लिए अप्रासंगिक है?
A. प्रदर्शन के समय अपनी शंकाओं के विषय में प्रश्न पूछना
B. अपना दिनभर का पूरा बस्ता लेकर आना
C. बिना मुझे सूचित किए कहीं न जाना .
D. अपने साथ पेन और नोटपैड ले जाना.
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q75. प्राथमिक स्तर की अच्छी EVS पाठ्यचर्या में होना चाहिए
A. पाठ के अन्त में अधिक अभ्यास-प्रश्न सम्मिलित करना।
B. अपने आस-पास को खोजने के अवसर प्रदान करना
C. संकल्पनाओं की विस्तृत व्याख्या पर अधिक एकाग्रता
D. पदों की यथार्थ परिभाषा पर अधिक बल देना।
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]