CTET July 2013 – Paper – I (Mathematics) Answer Key

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part) – Part – II गणित (Mathematics)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – July 2013


Q31. किसी वर्ग का परिमाप 24 सेमी. और किसी आयत की लंबाई 8 सेमी. है। यदि वर्ग और आयत के परिमाप बराबर हो, तो आयत का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी. में) है
A. 16
B. 24
C. 32
D. 64
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q32. संख्या 12345 में 3 के स्थानीय मान तथा अंकित मान में अंतर है
A.0
B. 295
C. 297
D. 305
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q33. निम्न में से कौन-सा सही नहीं है? .
A. 56.7 किलोग्राम = 5670 ग्राम
B. एक घन के 6 फलक होते हैं
C. एक मिलिमीटर = 0.1 सेमी.
D. 0.10 और 0.1 समान है
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q34. नदी में एक नाव की चाल 20 किमी प्रति घंटा है और एक दूसरी नाव की चाल 23 किमी प्रति घंटा है। ये दोनों नाव एक ही दिशा में एक स्थान से एक समय पर चलती हैं। साढ़े तीन घंटे पश्चात उनके बीच की दूरी है
A. 10 किमी…
B. 10.5 किमी.
C. 11 किमी.
D. 11.5 किमी.
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q35. संख्या 90707 को 9 से भाग देने पर शेषफल है
A. 3
B. 5
C. 6
D. 7
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q36. एक ताजा मछली को सुखाने पर उसका भार 1/3 रह जाता है। सुनीता 1500 किलो ताजा मछली ₹25 प्रति किलो के भाव से खरीदकर, उनको सुखाकर, ₹80 प्रति किलो के भाव पर बेच देती है। इस प्रकार वह कमाती है A ₹2,500
B. ₹2,700
C. ₹3,000
D. ₹3,500
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q37. निम्न प्रतिरूप को देखिए :
(9-1)+8=1
(98-2)+8= 12
(987-3)+8= 123
(9876-4)+8 = 1234
इस प्रतिरूप के अनुसार
(987654-6):8 =?
A. 12345
B. 123456
C. 123465
D. 123467
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q38. एक बोतल में 750 मिली जूस भरा जाता है और ऐसी 6 बोतलों को एक कार्टन में पैक किया जाता है। 450 लीटर जूस के लिए आवश्यक कार्टनों की संख्या है:
A. 75
B. 80
C. 90
D. 100
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q39. किसी (आयताकार) बक्से की आंतरिक लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई . क्रमशः 4 सेमी., 3 सेमी. तथा 2 सेमी. हैं। 8664 सेंटीमीटर घनों को पैक करने के लिए ऐसे कितने बक्सों की आवश्यकता है?
A. 351
B. 361
C. 391
D. 722
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q40. 1/3 के समतुल्य भिन्न लिखिए।” कक्षा IV के शिक्षार्थियों से पूछा गया यह सवाल. ____ की ओर संकेत करता है।
A. निम्न स्तरीय माँग-कार्य, क्योंकि इसमें केवल प्रक्रमणकारी कौशलों की आवश्यकता होती है
B. निम्न स्तरीय माँग-कार्य, क्योंकि यह केवल रटने पर आधारित है
C. उच्च स्तरीय माँग-कार्य, क्योंकि यह संयोजन के साथ प्रक्रिया पर आधारित है
D. उच्च स्तरीय माँग-कार्य, क्योंकि संयोजन के बिना प्रक्रिया पर आधारित है
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q41. प्रायः शिक्षार्थी दशमलव संख्याओं की तुलना में त्रुटि करते हैं। उदाहरण के लिए 0.50,0.5 से बड़ा है। इस त्रुटि का सर्वाधिक संभावित कारण हो सकता है .
A. कक्षा में इस प्रकार के सवालों के अभ्यास का अभाव।
B. संख्या रेखा पर दशमलव संख्या के निरूपण के मूर्त अनुभवों का अभाव।
C. शिक्षार्थियों द्वारा लापरवाही बरतना।
D. क्रमिक दशमलव में शून्य की सार्थकता से संबंधित भ्रांतिपूर्ण संकल्पना।
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q42. एक शिक्षक शिक्षार्थियों को ‘दैनिक जीवन में गणित का अनुप्रयोग’ विषय के साथ गणितीय जरनल (पत्रिका) तैयार करने के लिए बढ़ावा देता है। यह गतिविधि है
A. शिक्षार्थियों की गणितीय संकल्पनाओं की परीक्षा करना।
B. अपने ज्ञान और समझ को.साझा करने के लिए शिक्षार्थियों को अवसर उपलब्ध कराना।
C. गणित की समझ में शिक्षार्थियों की सहायता करना।
D. गणितीय संकल्पनाओं और उनके अनुप्रयोगों में संबंध और अपने ज्ञान तथा विचारों को साझा करने में शिक्षार्थियों की सहायता करना।
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q43. वेन हीले के ज्यामितीय विचार के स्तर हैं चाक्षषीकरण, विश्लेषण, अनौपचारिक निगमन. और और दृढ़ता (rigour) । कक्षा III के एक बच्चे को छाँले बहुभुज दिए गए।

वह भाजाओं की संख्याओं के आधार पर बहुभुजों को वर्गीकृत करता है। यह बच्चा वेन हीले के ज्यामितीय विचार के स्तर पर है।
A. चाक्षुषीकरण
B. विश्लेषण
C. अनौपचारिक निगमन
D. औपचारिक निगमन
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q44. एक बच्चा संख्याओं, संक्रियाओं और संकेतों, घड़ी के दो काँटों विभिन्न सिक्कों आदि में अंतर करने में कठिनाई प्रदर्शित करता है। इसका निहितार्थ है कि जो विशिष्ट बाधाएँ उसके सीखने को प्रभावित कर रही हैं, वे हैं
A. कमजोर शाब्दिक, चाक्षुष, श्रव्य और कार्यकारी स्मृति
B. कमजोर चाक्षुष-प्रक्रमण योग्यता, जैसे चाक्षुष विभेदीकरण, स्थानिक संगठन और चाक्षुष समन्वयन
C. कमजोर भाषा प्रक्रमण योग्यता, जैसे अभिव्यक्ति, शब्द-भंडार और श्रव्य प्रक्रमण
D. कमजोर गतिक कौशल, पढ़ना और लिखना कौशल
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q45. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 अधिगम के रचनावादी उपागम पर बल देती है, क्योंकि वह _____ पर केंद्रित है।
A. परिभाषाओं और सूत्रों को याद करने
B. नियमित गृह-कार्य जमा कराने
C. गतिविधियों में शामिल करते हए शिक्षार्थियों की सक्रिय भागीदारिता
D. शिक्षक द्वारा प्रभावी व्याख्यान और अनुदेशन
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…