CTET July 2013 – Paper – I (Environmental Studies) Answer Key

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part)
– Part – III – पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized)
– CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question)
– 30
परीक्षा तिथि (Exam Date)
– July 2013


Q61. उस वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसने सर्वप्रथम मच्छर के पेट के अन्तर ताक-झाँक की और यह सिद्ध किया कि मलेरिया मच्छर से फैलता है तथा इस अनुसंधान के लिए दिसम्बर 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
A. चार्ल्स डार्विन
B. ग्रेगोर मेंडल
C. जॉर्ज मिस्ट्रल
D. रोनाल्ड रोस
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q62. रजत ने अपने मित्र से कहा, “मैं नहीं खेल सकता क्योंकि मुझे बुखार है। मैं कँपकँपी, बुखार, सिरदर्द और अंत में पसीना आने के चक्र से गुजरता हूँ। रक्त की जाँच के बाद डॉक्टर ने मुझे एक कड़वी दवाई दी।” रजत किस रोग से पीड़ित हो सकता है?
A. मियादी बुखार
B. अतिसार
C. हैजा
D. मलेरिया
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q63. अल-बिरूनी कौन था?
A. वह एक कुतुबशाही सुल्तान था जिसने हमारे देश में लगभग 40 वर्ष शासन किया।
B. वह अफगानिस्तान का एक व्यापारी था जो हमारे देश में मेवों के बाजारों का अध्ययन करने आया था।
C. वह उज्वेकिस्तान का यात्री था, जिसने एक किताब लिखी जो हमारे देश के इतिहास के बारे में जानने में सहायक है।
D. वह एक यात्री था जिसने भारत के लोगों की संस्कृति का अध्ययन करने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की।
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q64. रात में जागने वाले जानवर हर चीज को
A. हर रंग में देख सकते हैं।
B. केवल काली और सफेद ही देखते हैं।
C. केवल हरे रंग में देख सकते हैं।
D. केवल लाल रंग में देख सकते हैं।
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q65. हाथियों के झुंड के बारे में सही कथनों को चुनिए:

  1. हाथियों के झुंड में केवल हथिनियाँ और 14-15 वर्ष के बच्चे ही रहते हैं।
  2. हाथियों के एक झुंड में किसी एक ही परिवार के सदस्य होते हैं।
  3. झुंड की सबसे बुजुर्ग हथिनी ही पूरे झुंड की नेता होती है।
  4. एक झुंड में हथिनियों और बच्चों की संख्या कितनी भी हो सकती है।

A. 1 तथा 2
B. 1 तथा 3
C. 2 तथा 4
D. 3 तथा 4
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q66. पंखुड़ियों के अन्दर, फूल के बीच में कुछ पतली पाउडर जैसी रचना दिखाई देती हैं जिन्हें कहते हैं :
A. परागकोश
B. पराग
C. मूलांकुर
D. वर्तिकाग्र
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q67. यदि आप रेलगाड़ी द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) जाएँ, तो आपको रेलवे स्टेशन पर अधिकतर बेचने वाले खाने की कौन-सी चीजें बेचते मिलेंगे?
A. ढोकला, चटनी, नींबू वाले चावल
B. छोले-भटूरे तथा लस्सी
C. इडली-चटनी तथा वड़ा-चटनी . .
D. पूरी-साग तथा ठंडा दूध
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q68. पक्षी अपनी गर्दन बहुत अधिक हिलाते हैं। इसका कारण है कि
A. उड़ सकते हैं।
B. पक्षियों की आँखों की पुतली घूम नहीं सकती।
C. पक्षियों की आँख छोटी होती हैं।
D. उनके कान पंखों से ढके होते हैं।
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q69. निदान के पश्चात कोई डॉक्टर रोगी से यह कहता है कि उसके में हीमोग्लोबिन’ की कमी है, तो उस रोगी को आयरन की कमी के पूरा करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?
A चावल, चीनी, आँवला
B. हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गेहूँ, संतरा
C. गुड़, नींबू, मटर
D. आँवला, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गुड़
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q70. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 प्राथमिक स्तर पर अध्ययन शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए
A. विषय की आधारभूत संकल्पनाओं की आधारभूत समझ का
B. विषय के आधारभूत सिद्धांतों को स्मरण करना।
C. कक्षा-कक्षीय अधिगम को विद्यालय के बाहर के बाहर के जीवन से जोड़ना।
D. स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने की कुशलता अर्जित करना।
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q71. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है?’
A. उसे काम की दुनिया में प्रवेश के लिए शिक्षार्थियों को ज्ञान एवं कौशल से लैस करना चाहिए।
B. उसे शिक्षार्थियों में पर्यावरण के सरोकार को उत्पन्न करना चाहिए।
C. उसे शिक्षार्थियों को उन पद्धतियों और प्रक्रियाओं को अर्जित करने में शामिल रखना चाहिए जो नए ज्ञान को उत्पन्न करने में आगे ले जाएँगे।
D. उसे शिक्षार्थियों के मानसिक स्तर के अनुकूल होना चाहिए।
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q72. एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य-पुस्तकों में पर्यावरण अध्ययन को उच्च प्राथमिकता और स्थान दिया गया है
A. विषय की आधारभूत संकल्पनाओं की व्याख्या करने के लिए।
B. चिंतन और विस्मय के लिए शिक्षार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए।
C. तकनीकी शब्दावली की सटीक परिभाषाएँ उपलब्ध कराने के लिए।
D. अधिक संख्या में अभ्यास प्रश्नों को शामिल करने के लिए।
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q73. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तकों में कविताओं और कहानियों को शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?
A. विषय में रुचि का विकास करना।
B. नित्य और एकरस विषय-वस्तु में बदलाव करना।
C. शिक्षार्थियों को आनंद और मजा उपलब्ध कराना।
D. शिक्षार्थियों में कल्पनाशीलता और सृजनात्मक योग्यता को बढ़ावा देना।
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q74. ‘पर्यावरण अध्ययन की एक अच्छी पाठ्यचर्या को बच्चे के प्रति सही. जीवन के प्रति सही और विषय के प्रति सही होना चाहिए।’ पाठ्यचर्या की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी उपर्युक्त आवश्यकता को पूरा नहीं करती?
A. यह भय एवं पूर्वाग्रहों से मुक्त होने के मूल्य को बढ़ावा देती है।
B. यह विषय को एक सामाजिक प्रक्रम के रूप में देखने के लिए शिक्षार्थियों हेतु आवश्यक है।
C. यह शिक्षण-अधिगम-प्रक्रिया पर अधिक बल देती है।
D. यह शब्दावली और परिभाषाओं पर अधिक बल देती है।
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q75. नलिनी कक्षा III के शिक्षार्थियों को ‘जानवर हमारे साथी’ प्रकरण से परिचित कराना चाहती है। प्रकरण को और अधिक रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
A. विभिन्न जानवरों के चित्रों को प्रदर्शित करने वाले चार्ट का प्रयोग करना।
B. विभिन्न जानवरों के चित्रों को श्यामपट्ट पर बनाना।
C. जानवरों तथा उनकी उपयोगिता पर आधारित फिल्म प्रदर्शित करना।
D. शिक्षार्थियों को पाठ्य-पुस्तक में जानवरों के दिए गए चित्रों को देखने के लिए कहना।
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…