UPTET 2013 – Paper – I (Environment Studies) Answer Key

परीक्षा (Exam) – UPTET (UttarPradesh Teacher Eligibility Test) Paper I (Classes I to V)
भाग (Part) – Part – V – 
पर्यावरण अध्ययन  (Environment Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized) –  UPBEB

कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – 2013


Q121. दत्त कार्य के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1) प्रतिदिन विविधता और अभ्यास कराने के लिए कक्षाकार्य और फिर-गृह कार्य के रूप में दत्त कार्य देने की आवश्यकता है
(2) दत्त कार्य अभिभावकों, भाइयों या बहनों द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार किया जा सकता है।
(3) दत्त कार्य आकलन का एकमात्र तरीका है
(4) दत्त कार्य बच्चों को सूचना खोजने, अपने विचारों का निर्माण करने और उन्हें उच्चारित करने का अवसर प्रदान करता है
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 4 [/showhide]
Q122. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में सरल प्रयोग और निदर्शन किए जा सकते हैं।
(1) बच्चों को स्वयं सीखने के योग्य बनाने और अवलोकन कौशलों को पैना करने के लिए
(2) कक्षा में अनुशासन को सुनिश्चित करने हेतु बच्चों को नियंत्रित करने के लिए
(3) उच्च कक्षाओं में क्या किया जाता है उसका अनुकरण करने के लिए
(4) बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर आधारित विचारों पर चर्चा करने, अवलोकनों को दर्ज करने तथा उनका विश्लेषण करने के लिए
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 1 [/showhide]
Q123. दुर्गा एक गाँव में रहती है और लकड़ी या गोबर के उपले का ईंधन इस्तेमाल करते हुए चूल्हे पर खाना पकाती है। पिछले तीन महीनों से उसे तेज़ खाँसी आ रही है। इसका कारण हो सकता है
(1) ईंधन के जलने से उत्पादित कार्बन मोनोक्साइड जा उसके श्वसन नली में जमा हो गई होगी
(2) उसकी झोपड़ी के अंदर और बाहर प्रदूषण तथा वृद्धावस्था
(3) जलते हुए ईंधन से उत्पादित काला धुआँ जो उसके श्वसन नली में जमा हो गया होगा
(4) जलते हुए ईंधन के धुएँ से उसे एलर्जी हो गई होगी
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 3 [/showhide]
Q124. एक विद्यालय ने राजस्थान के लिए कक्षा-V के बच्चों के शैक्षिक भ्रमण की योजना बनाई। भ्रमण के दौरान बच्चों से आपकी क्या अपेक्षाएँ रहेंगी?
(1) उन्हें आनंद उठाना चाहिए
(2) चीजों के बारे में बिना कोई प्रश्न पूछे सभी का अवलोकन करना चाहिए
(3) उन्हें ध्यान से अवलोकन करना चाहिए, टिप्पणियाँ दर्ज करनी चाहिए और बाकी बच्चों तथा शिक्षक के साथ अपने अवलोकनों को बाँटना चाहिए।
(4) यदि उनके कोई प्रश्न हों तो उन्हें दर्ज कर लेना चाहिए और घर पहुँचने के बाद अभिभावकों से उन्हें पूछना चाहिए
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 3 [/showhide]
Q125. रानी अपने घर का कूड़ा नीचे दर्शाए तरीके से दो ढेरियों में अलग करती है: रीना ने दो ढेरियों में कूड़ा निम्न आधार पर अलग किया
(1) अपघटित होने वाले/अपघटित नहीं होने वाले
(2) दुर्गध है/दुर्गंध रहित है
(3) पुन: चक्रण किया जा सकता है/पुन: चक्रण नहीं किया जा सकता
(4) घरेलू कचरा है/औद्योगिक कचरा है
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 1 [/showhide]
Q126. दोपहर के भोजन अवकाश के बाद पर्यावरण अध्ययन पढ़ाते समय आप यह पाते हैं कि बच्चे पाठ में रुचि नहीं ले रहे हैं। आप क्या करेंगे?
(1) पाठ को रोचक बनाने के लिए बहू-आयामी बुद्धि पर आधारित दृश्य-श्रव्य सामग्रियों का प्रयोग करेंगे
(2) बच्चों स कहेंगे कि वे डेस्क पर सिर रखकर आराम करें
(3) प्रकरण को तुरंत बदल देंगे
(4) बच्चों को बाहर मैदान में खेलने के लिए ले जाएँगे
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 1 [/showhide]
Q127. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में, आप बच्चों को चिड़ियाघर ले जाने की योजना बनाते हैं। आप बच्चों को निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि करने की अनुमति नहीं देंगे?
(1) चिड़ियाघर में जिन जानवरों को वे देखेंगे उनकी फोटो एकत्रित करना
(2) चिड़ियाघर के विभिन्न जानवर कौन-सा भोजन खाते हैं यह पता लगाना
(3) चिड़ियाघर में उन्होंने जो देखा उसका चित्र बनाने के लिए उनकी ड्राइंग की कॉपी को साथ ले जाना
(4) चिड़ियाघर के जानवरों के लिए बहुत सारी खाने की सामग्री ले जाना
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 4 [/showhide]
Q128. बीज अंकुरण की अवधारणा को इस तरह सबसे बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकता है
(1) कक्षा में अंकुरित बीजों को दिखाना और अंकुरण की प्रक्रिया को स्पष्ट करना
(2) अंकुरित बीजों की फोटो दिखाना
(3) बोर्ड पर चित्र बनाते अंकुरण के चरणों को प्रदर्शित करना
(4) बीज बोने, अंकुरण के विभिन्न चरणों का अवलोकन करने और उनका चित्र बनाने की गतिविधि को बच्चों को निष्पादित करने लिए कहना
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 4 [/showhide]
Q129. मीरा और दिव्या छोटी लड़कियाँ हैं। मीरा समोसे, कटलेट और डबलरोटी खाना पसंद करती हैं, जबकि दिव्या ऐसा भोजन पसंद करती है जिसमें लौह तत्व की कमी है। मीरा और दिव्या को निम्नलिखित बीमारियों में से क्रमशः कौन-सी बीमारी होगी?
(1) एनीमिया और रतौंधी
(2) स्कर्वी और एनीमिया
(3) मोटापा और एनीमिया
(4) मोटापा और स्कर्वी
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 3 [/showhide]
Q130. नींबू साधारण पानी में डूब जाता है लेकिन नमकीन पानी में तैरता रहता है, क्योंकि
(1) नमकीन पानी का घनत्व साधारण पानी के घनत्व से अधिक होता है
(2) नींबू का घनत्व नमकीन पानी में कम हो जाता है
(3) साधारण पानी का घनत्व नमकीन पानी के घनत्व से अधिक होता है
(4) नींबू का घनत्व नमकीन पानी में अधिक हो जाता है
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 1 [/showhide]
Q131. पके हुए चावल रेफ्रिजरेटर में अपेक्षाकृत लंबे समय तक परिरक्षित किए जा सकते हैं, क्योंकि
(1) कम तापमान पर रोगाणु निष्क्रिय हो जाते हैं
(2) रेफ्रिजरेटर में कुछ ऐसे रसायन होते हैं जो रोगाणुओं को नष्ट कर देते है।
(3) रोगाणु कम तापमान पर नष्ट हो जाते हैं
(4) कम तापमान पर भोजन का नमी तत्व घट जाता है
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 1 [/showhide]
Q132. रक्त की जाँच द्वारा किसकी उपस्थिति से मलेरिया की पहचान होती है?
(1) रक्त में क्षतिग्रसत यकृत कोशिकाएँ
(2) लाल रक्त कोशिकाओं में मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम)
(3) रक्त में मच्छर के लावें
(4) लाल रक्त कोशिकाओं में मच्छर के अंडे
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 2 [/showhide]
Q133. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए कविताओं और कहानी कथन का प्रयोग करना
(1) पाठ को आनंददायक और रोचक बनाने में मदद करता
(2) उचित दिशा में बच्चों की ऊर्जा को संकेन्द्रित करता है
(3) स्थानीय एवं विश्व स्तर पर संसार की प्रकृति को खोजने और कल्पना करने की योग्यता का विकास करने में मदद करता है
(4) बच्चों में विद्यमान भाषिक एवं सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखता है
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 3 [/showhide]
Q134. किसके नेतृत्व में ‘चिपको आंदोलन’ को बल मिला?
(1) अमृता देवी विश्नाई
(2) सुंदर लाल बहुगुणा
(3) मेधा पाटकर
(4) ए.के. बनर्जी
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 2 [/showhide]
Q135. विटामिन ऐसे पदार्थ हैं जो
(1) स्वस्थ रहने के लिए दवाई के रूप में लिए जाते हैं
(2) हमारी उपापचय दर बढ़ा कर भार में कमी लाते हैं
(3) पेशियों का विकास करके हमें ताकतवर बनाते हैं।
(4) हीनताजन्य रोगों से बचाव के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यक हैं
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – 4 [/showhide]

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…