CTET December 2019 – Paper – II (Science) Answer Key

परीक्षा (Exam) – CTET Paper II Primary Level (Class 6 to 8)
भाग (Part) – Part – III – विज्ञान (Science)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – 08th December 2019 (Evening Shift)


Q61. ‘X’ वह रसायन है जो हमारे आमाशय में उपस्थित है तथा भोजन के पाचन के लिए आवश्यक है । जब ‘X’ आधिक्य में स्रावित होता है, तो यह अपाचन जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न करता है | ‘Y’ वह रसायन है जिसका उपयोग ऐसी ही परिस्थिति में उपचार के लिए किया जाता है।’X’ और ‘Y’ क्या है?
(1) X हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा Y सोडियम कार्बोनेट है।
(2) X मिल्क ऑफ मैग्नीशिया तथा Y हाइड्रोक्लोरिक अम्ल है।
(3) X हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा Y मिल्क ऑफ मैग्नीशिया है।
(4) X मिल्क ऑफ मैग्नीशिया तथा Y एस्कॉर्बिक अम्ल है।
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]
Q62. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया में बैक्टीरिया (जीवाणुओं) का उपयोग नहीं होता ?
(1) दही बनने में
(2) डबल रोटी पकने में
(3) गन्ने के रस के किण्वन में
(4) नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer −3  [/showhide]
Q63. निम्नलिखित में कौन सा अन्य से भिन्न है ?
(1) वनोन्मूलन
(2) मरुस्थलीकरण
(3) अपरदन
(4) संरक्षण
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q64. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(1) पाचन एक रासायनिक परिवर्तन है।
(2) प्रकाश-संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है।
(3) श्वसन एक रासायनिक परिवर्तन है।
(4) क्रिस्टलीकरण एक रासायनिक परिवर्तन है।
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q65. कणों के साइज़ (आकार) के अनुसार कौन सा आरोही क्रम को निरूपित करता है ?
(1) चट्टान, मृत्तिका, रेत (बालू), बजरी, गाद
(2) मृत्तिका, गाद, रेत (बालू), बजरी, चट्टान
(3) गाद, मृत्तिका, रेत (बालू), बजरी, चट्टान
(4) चट्टान, बजरी, रेत (बालू), गाद, मृत्तिका
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q66. मछली (मत्स्य) में क्लोम (गिल) का कार्य होता है
(1) वायु से ऑक्सीजन ग्रहण करना ।
(2) जल में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करना।
(3) जल में उपस्थित विलेय (घुलनशील) ऑक्सीजन अवशोषित करना ।
(4) जल में अपशिष्टों को उत्सर्जित करना ।
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]
Q67. यदि संयोजक तार नहीं है, तो विद्युत परिपथ को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है ?
(1) कागज़ की पट्टिका
(2) रबड़ की पेटी (पट्टिका)
(3) लकड़ी की छड़
(4) ब्लेड
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q68. मंजुला समतल दर्पण में अपने प्रतिबिम्ब का प्रेक्षण कर रही है। उसकी दर्पण से दूरी 5 m है । वह दर्पण की ओर 1 m चलती है । अब उसकी और दर्पण में बने उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी है
(1) 1 m
(2) 4m
(3) 8m
(4) 10m
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]
Q69. कोई लोलक 3 सेकण्ड में 30 दोलन करता है। नीचे दिए गए कथों में से सही कथन को चुनिए :
(1) इसका आवर्तकाल 10 s तथा आवृत्ति 3Hz है।
(2) इसका आवर्तकाल 0.15 तथा आवृत्ति 10 Hz है।
(3) इसका आवर्तकाल 105 तथा आवृत्ति 0.3 Hz है।
(4) इसका आवर्तकाल 0.35 तथा आवृत्ति 0.3 Hz है।
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q70. गलत कथन पहचानिए :
(1) बाल बेयरिंग का उपयोग मशीन के भागों के बीच के घर्षण में वृद्धि करने के लिए किया जाता है।
(2) पृथ्वी पर सम्पर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच घर्षण कभी भी समाप्त नहीं किया जा सकता है।
(3) लोटनिक घर्षण सी घर्षण से कम होता है।
(4) किसी तरल में गति करते किसी पिण्ड पर घर्षण बल उसकी आकृति पर निर्भर करता
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 1 [/showhide]

Q71. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. आयरन जिंक सल्फेट विलयन से जिंक को विस्थापित कर सकता है।
B. जिंक कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित कर सकता है।
C. कॉपर आयरन सल्फेट विलयन से आयरन को विस्थापित कर सकता है।
(1) केवल A
(2) केवल B
(3) A और B
(4) B और C
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q72. निम्नलिखित में से सही कथन पहचानिए :
(1) डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग उबलते द्रवों का ताप मापने के लिए किया जा सकता है।
(2) कमरे का ताप मापने के थर्मामीटर का परिसर 30 °C – 100 °C होता है।
(3) प्रयोगशाला-थर्मामीटर का परिसर 35 °C-42 °C होता है।
(4) प्रयोगशाला-थर्मामीटर का परिसर डॉक्टरी थर्मामीटर से अधिक होता है।
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q73. गलत कथन पहचानिए :
(1) केरोसिन का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) कोयले के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
(2) कोयले का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान)लकड़ी के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
(3) बायोगैस का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) LPG के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
(4) CNG का कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) डीज़ल के कैलोरीमान (ऊष्मीय मान) से अधिक है।
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − * [/showhide]
Q74. कोई बस अपनी यात्रा के पहले 12 मिनट 50 km/h की चाल से और अगले 18 मिनट 40 km/h की चाल से चलती है । इस समय की अवधि में बस कुल कितनी दूरी तय करती है ?
(1) 20 km
(2) 22 km
(3) 24 km
(4) 28 km
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q75. निम्नलिखित में से गलत कथन पहचानिए :
(1) पृथ्वी की अपने अक्ष पर गति आवर्ती गति है।
(2) प्रकाश की गति सरल रेखीय गति है।
(3) सितार के कर्षित तार की गति दोलन गति
(4) सभी आवर्ती गतियाँ वर्तुल (वृत्ताकार) गतियाँ होती हैं।
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q76. समतल दर्पों में बनने वाले प्रतिबिम्बों के संबंध में नीचे दिए गए कौन से कथन सत्य हैं ?
A. प्रतिबिम्ब सीधा बनता है।
B. प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है।
C. प्रतिबिम्ब पार्श्व परिवर्तित होता है।
D. प्रतिबिम्ब का साइज़ बिम्ब के साइज़ के बराबर होता है।
(1) A, B,C
(2) A,C,D
(3) B,C,D
(4) A, B,D
[showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q77. निम्नलिखित में से क्या विज्ञान की प्रकृति के संदर्भ में सही नहीं है ?
(1) विज्ञान सीखने का अंतःविषयक क्षेत्र है।
(2) विज्ञान हमेशा अस्थायी है।
(3) विज्ञान संदेहवाद को बढ़ावा देता है।
(4) विज्ञान तथ्यों के समुच्चय के समतुल्य है।
[showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q78. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 के अनुसार ‘अच्छी विज्ञान शिक्षा’ होनी चाहिए
(1) विज्ञान शिक्षक के प्रति निष्ठ
(2) बच्चे के प्रति निष्ठ
(3) विद्यालय के वातावरण के प्रति निष्ठ
(4) कक्षा-कक्ष संस्कृति के प्रति निष्ठ
[showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q79. एक अच्छी विज्ञान शिक्षा पाठ्यचर्या की निम्नलिखित में से कौन सी वैधता की संतुष्टि क्रियाकलाप और प्रयोग द्वारा होती है ?
(1) संज्ञानात्मक
(2) ऐतिहासिक
(3) पर्यावरण संबंधी
(4) प्रक्रियात्मक
[showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q80. अनु कक्षा VIII के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए लेकर जाती है । इस क्रियाकलाप के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे अधिक उपयुक्त उद्देश्य हो सकता है ?
A. यह बच्चों के मध्य अंतःक्रिया को प्रेरित करता है।
B. यह ठोस अनुभवों के द्वारा प्रक्रिया कौशलों को बढ़ावा देता है।
C. यह बच्चों के अवलोकन कौशलों को बढ़ाता है।
D. यह शिक्षक और कक्षा की एक लय को तोड़ता है।
(1) A, B और C
(2) केवल B और C
(3) A,C और D
(4) केवल A और C
[showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]
Q81. निम्नलिखित में से क्या उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए?
(1) बच्चों की प्राकृतिक जिज्ञासा का पोषण करना।
(2) जीवन के प्रति झुकाव और सहभागिता के मूल्यों का विकास करना ।
(3) वैज्ञानिक स्वभाव का विकास करना।
(4) अवधारणाओं की पाठ्य-पुस्तकीय परिभाषाओं पर बल देना।
[showhide type=”links21″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q82. निम्नलिखित में से क्या बच्चों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा दे सकता है ?
(1) बच्चों से कक्षा में विज्ञान की पाठ्यपुस्तक को पढ़ने के लिए कहना।
(2) बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अंत में दिए गए अधिगम विस्तार को पढ़ने के लिए कहना ।
(3)  बच्चों को समूह में आपस में चर्चा और इसके उपरांत बड़े समूह में साझा करने को कहना।
(4) शिक्षक के द्वारा प्रयोग का प्रदर्शन ।
[showhide type=”links22″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]
Q83. एक शिक्षक कक्षा का आरंभ एक दिए गए भोजन के नमूने में मंड का रासायनिक परीक्षण का प्रदर्शन करके करता है । उपरोक्त कथन में रेखांकित शब्द से संबंधित संज्ञानात्मक प्रक्रिया है।
(1) सृजन करना।
(2) विश्लेषण करना ।
(3) अनुप्रयोग करना ।
(4) बोध करना।
[showhide type=”links23″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q84. निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि बच्चों में सक्रिय अधिगम का प्रावधान नहीं करेगी?
(1) विज्ञान क्लब की स्थापना
(2) क्षेत्र भ्रमण का आयोजन
(3) विज्ञान का कोना बनाना
(4) कक्षा में व्याख्यान सुनना
[showhide type=”links24″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q85. विज्ञान में निम्नलिखित में से किसके द्वारा सीखने में कमी का पता लगाया जाता है ?
A. अवधारणा मानचित्र
B. वर्णन अभिलेख
C. पोर्टफोलियों
D. सत्र अंत उपलब्धि परीक्षण
(1) केवल D
(2) A और D
(3) A, B और C
(4) B,C और D
[showhide type=”links25″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]
Q86. निम्नलिखित में से कौन सा साधन अवलोकन आधारित है?
(1) मौखिक परीक्षण
(2) लिखित परीक्षण
(3) काग़ज पैंसिल परीक्षण ।
(4) वर्णन अभिलेख
[showhide type=”links26″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 4 [/showhide]
Q87. नीचे दिए गए कथनों में से कौन से कथन सही हैं?
A. पशमीना शाल बकरी के बालों से बनता है।
B. अंगोरा एक प्रकार की ऊन है जो खरगोश से प्राप्त होती है।
C. ऊँट की ऊन कॉर्पेट बनाने में उपयोग होती
D. पशमीना ऊन खरगोश से प्राप्त होती है।
(1) A और C
(2) A और B
(3) B और C
(4) C,A,B, D
[showhide type=”links27″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 2 [/showhide]
Q88. नीचे दिए गए लक्षणों के आधार पर जन्तु को पहचानिए:
A. लम्बा मेरुदंड (रीढ़)
B. बहुत सी मांसपेशियाँ
C. आगे को धकेलने के लिए शरीर अनेक वलयों में मुड़ा
(1) सर्प
(2) केंचुआ
(3) घोंघा
(4) अंकुश-कृमि
[showhide type=”links28″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 1 [/showhide]
Q89. नीचे दिया गया कौन सा कथन सही नहीं है?
(1) सभी धमनियाँ ऑक्सीजन समृद्ध रक्त को ले जाती हैं।
(2) सभी धमनियाँ ऑक्सीजन को हृदय से अन्य भागों में ले जाती हैं।
(3) धमनियों की भित्तियाँ मोटी होती हैं।
(4) धमनियों की भित्तियाँ प्रत्यास्थ होती हैं।
[showhide type=”links29″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 1 [/showhide]
Q90. निम्नलिखित में से कौन मिलानों के सही क्रम को निरूपित करता है?
A. एसीटिक अम्ल        I. दही
B. लैक्टिक अम्ल         II. पालक
C. ऑक्सैलिक अम्ल    III. निम्यू-वंश फल
D. एस्कॉर्बिक अम्ल     IV. सिरका
(1) A-II: B-III: C-IV  D-IV
(2) A-IB B-II: C-III: D-IV
(3) A-IV: B-IB C-II; D-III
(4) A-II; B-IV: C-I D-III
[showhide type=”links30″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − 3 [/showhide]

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…