CTET February 2014 – Paper – I (Hindi Language) Answer Key

Q10. भाषा-कौशलों के संबंध में कौन-सा कथन सही है?’
A. भाषा के कौशल अन्तः सम्बन्धित होते हैं
B. भाषा के सभी कौशलों एक-दूसरे से स्वतंत्र होते हैं को नए सिरे से सिखाने की आवश्यकता होती है।
C. भाषा कौशल एक-दूसरे से स्वतंत्र होते हैं।
D. भाषा के चारों कौशल एक क्रम से सीखे जाते हैं
[showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q10. भाषा ………. ………. और ……… का एक उत्तम साधन है। ।
A सुनने, बोलने, सोचने
B. पढ़ने, लिखने, सम्प्रेषण
C. सोचने, महसूस करने, चीजों से जुड़ने ।
D. पढ़ने, लिखने, समझने
[showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q10. भाषा सीखने का व्यवहारवादी दृष्टिकोण ……… पर बल देता है।
A. अनुकरण
B. रचनात्मकता
C. भाषा-प्रयोग
D. अभिव्यक्ति
[showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q10. नासिरा पढ़ते समय अनेक बार अटकती है। उसे पढ़ने में कठिनाई होती है। उसकी समस्या मुख्यतः ………. से सम्बन्धित है।
A. पठन-अरुचि
B. बुद्धि-लब्धि
C. डिस्लेक्सिया
D. डिस्याफिया
[showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q11. वाइगोत्स्की के विचारों पर आधारित कक्षा में ……… पर सबसे अधिक बल दिया जाता है।
A. कविता दोहराने
B. कहानी सुनने
C. कार्य-पत्रकों (worksheets)
D. परस्पर अन्तःक्रिया
[showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q11. हमारी कक्षाओं में बच्चे भिन्न-भिन्न भाषिक पृष्ठभूमि से आते हैं, अतः
A. उनकी भाषाओं की भी कक्षा में सम्मान देना अनिवार्य है
B. उनकी भाषाओं को सीखना सभी शिक्षार्थियों के लिए अनिवार्य
C. भाषा की पाठ्य-पुस्तक में उनकी सभी भाषाओं के शब्द, वाक्य होना अनिवार्य है
D. उनकी सभी भाषाओं की जानकारी शिक्षक के लिए अनिवार्य है
[showhide type=”links21″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q11. इनमें से प्राथमिक स्तर पर भाषा-आकलन का सर्वाधिक उचित तरीका है
A. किसी पाठ की पाँच पंक्तियाँ पढ़वाना
B. बच्चों को चित्र-वर्णन और प्रश्न पूछने के अवसर देना
C. बच्चों से पत्र लिखवाना
D. बच्चों से प्रश्नों के उत्तर लिखवाना
[showhide type=”links22″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q11. कौन-सा प्रश्न बच्चों की भाषा क्षमता का सही आकलन करेगा?
A. लड़की ने किसके दाम नहीं बताए?
B. लड़की टोकरी में क्या बेच रही थी?
C. यदि तुम आम बेचोगे तो उसके कितने दाम लोगे और क्यों?
D. आजकल आम का दाम कितना है?
[showhide type=”links23″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q11. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए बाल-साहित्य के चयन का मुख्य आधार क्या होना चाहिए? . .
A. छोटी रचनाएँ
B. रोचक विषय-वस्तु
C. रंगीन चित्र
D. सरल जानकारी
[showhide type=”links24″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
निर्देश (प्र.सं. 115 से 120 तक) : नीचे दिए गए काव्य पंक्तियों को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए :
नहीं झुका करते जो दुनिया से
करने को समझौता,
ऊँचे से ऊँचे सपनों को
देते रहते जो न्योता,
दूर देखती जिनकी पैनी
आँख भविष्यत् का तम चीर,
मैं हूँ उनके साथ खड़ी
जो सीधी रखते अपनी रीढ़
Q11. कविता की पंक्तियों के अनुसार कविता किसके पक्ष में खड़ी है? .
A जो स्वाभिमानी, साहसी और निर्भीक हैं ।
B. जो केवल सपनों में खोए रहते हैं
C. जो उजाला फैलाते हैं
D. जो समझौता करके शांति फैलाते हैं .
[showhide type=”links25″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q11. व्यक्ति की दृष्टि कैसी होनी चाहिए?
A. अंधकार को चीरने वाली
B. दूर की चीजों को साफ-साफ देखने वाली
C. दूरदर्शिता से लैस
D. भविष्य का अँधेरा दूर करने वाली
[showhide type=”links26″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q11. ऊँचे से ऊँचे सपनों को निमंत्रण देने का भाव है
A. ऊँचे सपनों को आमंत्रित करना
B. उच्च कोटि के स्वप्न देखना और उन्हें साकार करने का प्रयास करना
C. स्वप्नशील रहना
D. सपनों को आमंत्रित करना
[showhide type=”links27″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q11. ‘तम’ शब्द का पर्याय है
A. यामिनी
B. रात
C. अंधकार
D. निशा
[showhide type=”links28″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q11. “नहीं झुका करते जो दुनिया से” पंक्ति में किसके सामने न झुकने की बात की गई है?
A. विषम परिस्थितियों और अन्याय के सामने
B. दुनिया के सभी देशों के सामने
C. अन्यायी राजाओं के सामने
D. दुनिया के व्यक्तियों के सामने
[showhide type=”links29″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q11. ‘सीधी रीढ़’ का आशय है
A. आत्मनिर्भर होना
B. सीधी बात कहना
C. स्वाभिमानी और स्वावलम्बी होना
D. अभिमानी होना
[showhide type=”links30″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC VDO/VPDO Exam Answer Key 9 July 2023

21. एक ही पासा के निम्न तीन भिन्न स्थितियों में उसके निचले तल पर कौन-से अंक…

UKPSC Forest Guard Exam Answer Key: 9 April 2023

भाग – 2 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन) Q21. निम्नांकित में से कौन से क्रान्तिकारी चटगाँव…