परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part) – Part – III – पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – February 2016
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
Q61. निम्नलिखित में से कौन-से प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए उपकरण और तकनीकें हैं/है?
- परियोजना कार्य
- क्षेत्र भ्रमण
- जर्नल (Journal)
- विचार मानचित्रण
A. केवल 2 और 3
B. केवल 4
C. 1, 2, 3 और 4
D. केवल 1 और 2
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q62. मिज़ोरम में की जाने वाली झूम खेती के विषय में निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए:
- एक फसल को काटने के पश्चात्, भूमि को कुछ वर्षों तक खुला छोड़ देते हैं।
- इस भूमि पर उगने वाले बांस और खरपतवार को काटकर जला दिया जाता है।
- बीज बोने से पहले भूमि की गहरी जुताई की जाती है।
- एक ही खेत में तीन-चार भिन्न-भिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।
- आवश्यकतानुसार रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग भी किया जाता है।
इनमें सही कथन हैं:
A. 3, 4 और 5
B. 1, 2 और 4
C. केवल 1 और 2
D. केवल 2 और 4
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q63. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण से उन प्रक्रिया आधारित कौशलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जो पूछताछ आधारित प्रत्यक्ष अनुभवों के केन्द्रबिन्दु हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसा कौशल नहीं है?
A. पूर्वानुमान
B. निर्धारण
C. निष्कर्ष निकालना
D. अवलोकन
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q64. राधा विभिन्न प्रकार के यात्रा टिकटों का उपयोग करती है। ऐसे टिकटों के उपयोग से निम्नलिखित में से किस संकल्पना पर प्रभावपर्ण ढंग से चर्चा की जा सकती है?
- अलग-अलग साधनों से यात्रा करने पर यात्रा की लागत भी भिन्न होती है।
- यात्रा की लागत उस वाहन द्वारा प्रयुक्त ईंधन पर निर्भर करती
- सार्वजनिक परिवहन से एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए हमें टिकट चाहिए।
- आरक्षण प्रक्रिया की समझ।
सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए :
A. 3 और 4
B. 1 और 4
C. 1 और 3
D. 2 और 3
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q65. प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को मानचित्र-शिक्षण के लिए में से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त प्रतीत है?
A. अध्यापक द्वारा श्यामपट पर मानचित्र बनाना तथा को विभिन्न स्थानों की स्थिति बताने को कहना
B. शिक्षार्थियों को निर्देश देना कि वे घर से भारत का मानचित्र लेकर आएँ
C. शिक्षार्थियों को एटलस दिखाना और विभिन्न स्थानों के स्थिति बताने के लिए कहना ।
D. शिक्षार्थियों की सहायता करना कि वे अपने ही संकेतों की उपयोग करते हुए अपने निकटतम परिवेश का मानचित्र बनाएँ तथा वस्तुओं की सापेक्ष स्थिति और दिशा पर ध्यान केन्द्रित करें
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q66. कक्षा V की अध्यापिका माहिका चाहती है कि उसके विद्यार्थी आस-पास के पौधों का अवलोकन करें। सार्थक अधिगम (सीखने के लिए उसे बच्चों को क्या करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए?
A समझना कि पौधे भी सजीव होते हैं
B. समझना कि पौधे हमारे लिए उपयोगी होते हैं
C. अधिकतम पौधों के नाम लिखना
D. उनकी ऊँचाई, पत्तियों, गंध और उगने के स्थानों में अन्तर का अवलोकन करना
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q67. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन पढाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए?
A क्रियाकलाप संचालित करना तथा कौशलों का विकास करना
B. आकलन में सफलता प्राप्त करना
C. विज्ञान की आधारभूत संकल्पनाओं (अवधारणाओं) को समझना
D. सीखने वालों को प्राकृतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण से जोड़ना
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q68. प्राथमिक स्तर पर ‘मानचित्रांकन’ सिखाने से शिक्षार्थियों में निम्नलिखित में से किस कौशल को बढ़ावा मिलता है?
A. साफ सुथरा रेखांकन
B. गणनाएँ और अनुमान
C. माप के अनुसार चित्रण करना
D. सापेक्ष स्थिति और दिशाबोध की जानकारी
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q69. निम्नलिखित तालिका का अध्ययन कीजिए :
| जून (2007) | दिसम्बर (2014) | |
|---|---|---|
| पेट्रोल का मूल्य ₹/लीटर में | 47.74 | 61.33 |
| डीजल का मूल्य ₹/लीटर में | 35.21 | 50.51 |
उपर्युक्त तालिका का अध्ययन करने के बाद कक्षा V के विद्यार्थी देवमीत ने अपनी नोटबुक में यह लिखा :
- पेट्रोल डीजल की अपेक्षा अधिक महँगा ईधन है।
- पेट्रोल की अपेक्षा डीजल के मूल्य में वृद्धि का प्रतिशत अधिक
- डीजल सस्ता है इसलिए सार्वजनिक परिवहन इस पर चलता है।
- डीजल पेट्रोल से सस्ता ईंधन है। लोगों को डीजल वाली गाड़ियाँ खरीदनी चाहिए .
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. 2 तथा 3 निष्कर्ष हैं
B. 3 तथा 4 निष्कर्ष हैं ।
C. 1 तथा 4 प्रेक्षण हैं
D. 1 तथा 3 प्रेक्षण हैं
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q70. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन के लिए निम्नलिखित सभी सामान्य उपागमों का अनुपालन किया जाना है, केवल इसे छोड़कर :
- मूर्त से अमूर्त
- सरल से कठिन
- स्थानीय से वैश्विक
- अमूर्त से मूर्त
A. केवल 2
B. केवल 4
C. केवल 1 और 2
D. केवल 2 और 3
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q71. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2005 ने कक्षा I और II के लिए पर्यावरण अध्ययन के किसी पाठ्यक्रम वा पाठ्य-पुस्तकों की संस्तुति नहीं की है। इसके लिए सबसे उपयुक्त कारण है:
A. पाठ्यक्रम का भार कम करने के लिए
B. पर्यावरण अध्ययन केवल कक्षा III से आगे की कक्षाओं के लिए
C. कक्षा I और II के शिक्षार्थी पढ़ना-लिखना नहीं जानते .
D. संदर्भयुक्त अधिगम परिवेश प्रदान करना
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q72. एक अध्यापक को कक्षा IV के विद्यार्थियों को हमारे देश के भोजन – की सांस्कृतिक विविधताएँ पढ़ानी हैं। इस विषय को पढ़ाने के लिए सर्वोत्तम विधि निम्नलिखित में से क्या है?
A. विभिन्न प्रकार की खाने की चीजों के चित्रों वाले फ्लैश कार्ड दिखाएँ
B. अपने देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न लोगों द्वारा खाए जाने वाले विविध भोजन के बारे में विद्यार्थियों को एक प्रोजेक्ट (परियोजना) दें
C. विद्यार्थियों से पूछे कि उन्होंने क्या खाया है, उसके बाद चर्चा करें
D. विद्यार्थियों से कहें कि वे अपने परिवार के भोजन के बारे में सूचना एकत्र करें
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q73. यदि हम पक्षियों का अवलोकन करते हैं, तो हम यह पाते हैं कि अधिकांश पक्षी अपनी गर्दन अत्यधिक हिलाते हैं। इसका कारण यह
A. अधिकांश पक्षियों के नेत्र स्थिर होते हैं और घूम नहीं सकते
B. इनके कान ढके होते हैं और वे उड़ सकते हैं
C. पक्षियों के दो नेत्र (आँख) होते हैं ।
D. इनके नेत्र दो भिन्न-भिन्न वस्तुओं को एक ही समय पर फोकस कर सकते हैं
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q74. रीना आम पसन्द करती है। वह इन्हें जाड़े के लिए संरक्षित करना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका संरक्षण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. अचार और ‘आम पापड़’ बनाना
B. जूस तैयार करना और वायुरोधी डिब्बे में संचित करना
C. प्लास्टिक के थैले में रखना
D. रेफ्रिजरेटर में संचित करना
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q75. केरल के निकटवर्ती राज्य हैं की
A तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
B. कर्नाटक और महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक
D. कर्नाटक और तमिलनाडी
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]