परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part) – Part – I – बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – June 2011
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
Q1. प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए?
A. धैर्य और दृढ़ता
B. शिक्षण-पद्धतियों और विषयों के ज्ञान में दक्षता
C. अति मानक भाषा में पढ़ाने में दक्षता
D. पढ़ाने की उत्सुकता
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q2. एक शिक्षक अपने लोकतांत्रिक स्वभाव के कारण विद्यार्थियों को पूरी कक्षा में कहीं भी बैठने की अनुमति देता है। कुछ शिक्षार्थी एक-साथ बैठते हैं और चर्चा करते हैं या सामूहिक पठन करते हैं। कुछ चुपचाप बैठकर अपने-आप पढ़ते हैं। एक अभिभावक को यह पसंद नहीं आता। इस स्थिति से निबटने का निम्न में से कौन-सा तरीका सबसे बेहतर हो सकता है?
A. अभिभावकों को प्रधानाचार्य से अनुरोध करना चाहिए कि वे उनके बच्चे का अनुभाग बदल दें
B. अभिभावकों को शिक्षक पर विश्वास व्यक्त करना चाहिए और शिक्षक के साथ समस्या पर चर्चा करनी चाहिए
C. अभिभावकों को उस विद्यालय से अपने बच्चे को निकाल लेना चाहिए
D. अभिभावकों को प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत करनी चाहिए
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q3. वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिंतन प्रारंभ करता है, है
A. औपचारिक-सक्रियात्मक अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
D. संवेदी-प्रेरक अवस्था
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q4. ‘मन का मानचित्रण’ संबंधित है।
A. साहसिक कार्यों की क्रिया-योजना से
B. मन का चित्र बनाने से
C. मन की क्रियाशीलता पर अनुसंधान से
D. बोध (समझ) बढ़ाने की तकनीक से .
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q5. विशेष रूप से प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की सीखने सम्बन्धी समस्याओं को संबोधित करने का सबसे बेहतर तरीका है
A महँगी और चमकदार सहायक सामग्री का प्रयोग करना
B. सरल और रोचक पाठ्य-पुस्तकों का प्रयोग करना
C. कहानी-कथन पद्धति का प्रयोग करना
D. अक्षमता के अनुरूप विभिन्न शिक्षण-पद्धतियों का प्रयोग करना
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q6. निम्न में से कौन-सा शिक्षार्थियों में सृजनात्मकता का पोषण करता है?
A. प्रत्येक शिक्षार्थी की अंतर्जात प्रतिभाओं का पोषण करने एवं प्रश्न करने के अवसर उपलब्ध कराना
B. विद्यालयी जीवन के प्रारंभ से उपलब्धि के लक्ष्यों पर बल देना
C. परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए विद्यार्थियों की कोचिंग करना
D. अच्छी शिक्षा के व्यावहारिक मूल्यों के लिए विद्यार्थियों का शिक्षण
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q7. पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था में बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के विषय में तार्किक चिंतन करना आरंभ करता
A. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था (11 वर्ष एवं ऊपर)
B. संवेदी-प्रेरक अवस्था (जन्म-02 वष)
C. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (02-07 वर्ष)
D. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (07-11 वर्ष)
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q8. सीखना समृद्ध हो सकता है यदि .
A. कक्षा में अधिक-से-अधिक शिक्षण-सामग्री का प्रयोग किया जाए
B. शिक्षक विभिन्न प्रकार के व्याख्यान और स्पष्टीकरण का प्रयोग करें
C. कक्षा में आवधिक परीक्षाओं पर अपेक्षित ध्यान दिया जाए
D. वास्तविक दुनिया से उदाहरणों को कक्षा में लाया जाए जिसमें विद्यार्थी एक-दूसरे से अंतःक्रिया करें और शिक्षक उस प्रक्रिया को – सुगम बनाए
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q9. निम्न में से कौन-से कथन को सीखने की प्रक्रिया की विशेषता नहीं मानना चाहिए?
A. सीखना एक व्यापक प्रक्रिया है
B. सीखना लक्ष्योन्मुखी होता है
C. अन-अधिगम भी सीखने की प्रक्रिया है
D. शैक्षिक संस्थान ही एकमात्र स्थान है जहाँ अधिगम प्राप्त होता है
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q10. पाँचवीं कक्षा के ‘दृष्टिबाधित’ विद्यार्थी
A. के माता-पिता और मित्रों द्वारा उसे दैनिक कार्यों को करने में सहायता की जानी चाहिए
B. के साथ कक्षा में सामान्य रूप से व्यवहार किया जाना चाहिए और श्रव्य सी.डी. के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए
C. के साथ कक्षा में विशेष व्यवहार किया जाना चाहिए
D. को निचले स्तर के कार्य करने की छूट मिलनी चाहिए
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q11. निम्न में से कौन-सा बच्चे की सामाजिक-मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के साथ संबद्ध नहीं है?
A. संवेगात्मक सुरक्षा की आवश्यकता
B. शरीर से अपशिष्ट पदार्थों का नियमित रूप से बाहर निकलना
C. सान्निध्य (संगति) की आवश्यकता
D. सामाजिक अनुमोदन अथवा सराहना की आवश्यकता
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q12. वह कौन-सा कथन है जहाँ बच्चे के संज्ञानात्मक विकास को सबसे – बेहतर तरीके से परिभाषित किया जा सकता है?
A. विद्यालय एवं कक्षा पर्यावरण
B. सभागार
C. घर
D. खेल का मैदान
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q13. को एक अभिप्रेरित शिक्षण का संकेतक माना जाता है।
A. शिक्षक द्वारा दिया गया उपचारात्मक कार्य
B. विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछना
C. कक्षा में एकदम खामोशी
D. कक्षा में अधिकतम उपस्थिति
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q14. निम्न में से कौन-सा बुद्धिमान बच्चे का लक्षण नहीं है?
A. वह जो प्रवाहपूर्ण एवं उचित तरीके से संप्रेषण करने की क्षमता रखता है
B. वह जो अमूर्त रूप से सोचता रहता है
C. वह जो नए परिवेश में स्वयं को समायोजित कर सकता है
D. वह जो लये निबंधों को बहुत जल्दी रटने की क्षमता रखता है
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q15. “बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं।” इसका श्रेय ……………. को जाता है।
A. पैवलॉव
B. कोहलबर्ग
C. स्किनर
D. पियाजे
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]