CTET September 2015 – Paper – I (Environmental Studies) Answer Key

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part)
– Part – III – पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized)
– CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question)
– 30
परीक्षा तिथि (Exam Date)
– September 2015


निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
Q61. पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति निम्नलिखित का समर्थन नहीं करती :
A. बच्चे कम गलतियाँ करें
B. बच्चों को करके सीखनेका अवसर मिले
C. बच्चे बहुत से प्रश्न पूछे ..
D. बच्चों को खोज करने के लिए पर्याप्त स्थान मिले
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q62. एक शिक्षिका ने कक्षा IV के शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए ‘पौधे अंतर्वस्तु का चयन किया। उसने सीखने के लिए निम्नलिखित अवसर प्रदान किए

  1. समूहों में पत्तियों का संग्रह करना
  2. पत्तियों के आकार, स्वरूप और अन्य विशेषताओं पर चर्चा करना
  3. अपना वनस्पति संग्रहालय बनाना

इस प्रकार की गतिविधियों हेतु शिक्षिका को किस बात के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए?
A. जितनी अधिक पत्तियों के बारे में संभव हो उतना उनके नाम याद करने में बच्चों की पहल
B. बच्चों के द्वारा कार्य का विस्तार
C. बच्चों का निरंतर गतिविधि में लगे रहना
D. बच्चों की परस्पर क्रिया, अवलोकन और सहयोग
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q63. शिक्षार्थियों का आकलन करते समय पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका को निम्नलिखित में से क्या नहीं करना चाहिए?
A. बच्चों के पूर्व आकलन के साथ तुलना करना
B. शिक्षार्थियों की सीखने की क्षमताओं को ध्यान में रखकर सूचना दर्ज करना
C. बच्चों के कार्य के केवल कुछ पक्षों पर ध्यान केंद्रित करना
D. बच्चों के कार्य से संबंधित गुणात्मक उल्लेख करना
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q64. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में समुदाय’ सीखने-सिखाने का एक महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि …
A. यह एक बहुत सस्ता संसाधन है।
B. यह आसानी से उपलब्ध होने वाला संसाधन है
C. इसमें समझदार और बुजुर्ग व्यक्ति होते हैं .
D. यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध कराता है
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − D [/showhide]
Q65. कोई व्यक्ति 30 अगस्त, 2015 को किसी एक्सप्रेस से त्रिवेन्द्रम जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन 13.30 बजे अहमदाबाद से छूटी और 1 सितम्बर, 2015 को 7.30 बजे  त्रिवेन्द्रम  पहुंची। यदि अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम के बीच की दूरी 2268 किमी है, तो स्टेशनों के बीच ट्रेन की औसत चाल थी:
A. 42 m/s
B. 15 m/s
C. 9 m/s
D. 54 m/s
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q66. गुरप्रीत पहली बार रेलगाड़ी से नई दिल्ली से चेन्नई गर रेलयात्रा में उसकी गाड़ी के द्वारा निम्नलिखित में से किस नदी करने की संभावना नहीं है?
A. गोदावरी
B. गंगा
C. कृष्णा
D. नर्मदा
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q67. हमारे देश में निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा ‘ठंडा रेगिस्तान है।
A. जैसलमेर
B. लद्दाख
C. मेघालय
D. दार्जिलिंग
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q68. कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक का एक पाठ ‘उसी से ठंडा उसी से गर्म’ डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा लिखी गई एक कहानी है। उन्होंने बच्चों के लिए ऐसी कई कहानियाँ लिखी हैं। अपनी मृत्य के समय वे थे:
A. भारत के मुख्य न्यायाधीश
B. भारत के उप-राष्ट्रपति
C. भारत के राष्ट्रपति
D. भारत के प्रधानमंत्री
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q69. खाद्य संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक नहीं है?
A. आलू – चिप्स
B. दूध – पनीर
C. सेब – जैम
D. कच्चा आम – आचार
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − B [/showhide]
Q70. घरों की नीचे दी गई विशिष्टताओं पर विचार कीजिए :

  1. निचली मंजिल में कोई खिड़की नहीं
  2. पेड़ के तनों की लकड़ी से बनी ढालू छते
  3. पत्थर के खम्भों पर जमीन से लगभग 10-12 फुट पर बने घर
  4. पत्थर, गारा और चूने से बनी मोटी दीवार -12 फुट ऊँचाई
  5. लकड़ी के फर्श

लेह और लद्दाख के घरों में ऊपर दी गई कौन-कौन सी विशिष्टताएँ पाई जा सकती हैं?
A. 2, 3, 4
B. 3, 4, 5
C. 1, 4, 5
D. 1, 2, 3
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q71. निम्नलिखित का अध्ययन कीजिए :
कौआ पेड़ की ऊँची डाल पर अपना घोंसला बनाता है। इस घोंसले को बनाने में कई प्रकार की चीजें, यहाँ तक कि लकड़ी की शाखाएँ और लोहे के तार भी होते हैं। एक चालाक पक्षी भी है जो अपना घोंसला नहीं बनाता और कौए के घोंसले में अण्डे दे देता है। बेचारा कौआ अपने अंडों के साथ इन अंडों को भी सेता है। यह पक्षी कौन-सा है?
A. कलचिड़ी
B. बसंत गौरी
C. कोयल
D. शकरखोरा
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q72. निम्नलिखित में से कौन बीज नहीं है?
A. गेहूँ
B. काली मिर्च
C. साबूदाना
D. सौंफ
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]
Q73. रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते हैं जो उसके गृह नगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न हैं। उसने केरल में कौन-से वृक्ष देखे होंगे?
A. नारियल
B. सेब
C. लीची
D. चीड़
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − A [/showhide]
Q74. बच्चों के द्वारा सब्जी बाजार से इकट्ठी की गई निम्नलिखित सामग्री में से उन्हें पहचानिए जिनके भीतर बीज होते हैं :
आलू, टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिंडी, करेला, प्याज, खीरा
A. टमाटर, नाशपाती और चीकू
B. टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिंडी, खीरा .
C. टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिंडी, करेला, खीरा
D. नाशपाती और चीकू
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer − C [/showhide]

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…