UPSC Civil Services Pre Exam Answer Key (General Studies) – 10 October 2021

Q21. निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्राकृतिक मच्छर प्रतिकर्षी तैयार करने में किया जाता है?
(a) कांग्रेस घास
(b) एलिफेंट घास
(c) लेमन घास
(d) नट घास
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q22. जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए :
1. कॉपिपोड
2. साइनोबैक्टीरिया
3. डायटम
4. फोरैमिनिफेरा
उपर्युक्त में से कौन-से जीव महासागरों की आहार शृंखलाओं में प्राथमिक उत्पादक हैं?
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 3 और 4
(a) 1 और 4
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q23. निम्नलिखित प्राणियों पर विचार कीजिए :
1. जाहक (हेज्हॉग)
2. शैलमूषक (मारमॉट)
3. वज्रशल्क (पैंगोलिन)
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से जीव परभक्षियों द्वारा पकड़े जाने की संभावना को कम करने के लिए, स्वयं को लपेटकर अपने सुभेद्य अंगों की रक्षा करता है/ करते हैं? (a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) 1 और 3
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q24. ‘वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन और फॉरेस्ट्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनकथन सही है?
1. 2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था।
2. इसमें वन के ह्रास को रोकने के लिए एक वैश्विक समय-रेखा का समर्थन किया गया।
3. यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है।
4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है।
5. भारत, इसके प्रारंभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) 1, 2 और 4
(b) 1,3 और 5
(c) 3 और 4
(d) 2 और 5
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q25. तंत्रिका अपहास (न्यूरोडीजेनेरेटिव) समस्याओं के लिए उत्तरदायी माने जाने वाले मैग्नेटाइट कण पर्यावरणीय प्रदूषकों के रूप में निम्नलिखित में से किनसे उत्पन्न होते
1. मोटरगाड़ी के ब्रेक
2. मोटरगाड़ी के इंजन
3. घरों में प्रयोग होने वाले माइक्रोवेव स्टोव
4. बिजली संयंत्र
5. टेलीफोन लाइन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1, 2, 3 और 5
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 3, 4 और 5
(d) 1, 2, 3,4 और 5
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q26. निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्पंदक भोजी (फिल्टर फीडर) है?
(a) अशल्क मीन (कैटफिश)
(b) अष्टभुज (ऑक्टोपस)
(c) सीप (ऑयस्टर)
(d) हवासिल (पेलिकन)
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q27. निम्नलिखित जैव भरासायनिक चक्रों में से किसमें, चट्टानों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्त्व के निर्मुक्त होने का मुख्य स्रोत है?
(a) कार्बन चक्र
(b) नाइट्रोजन चक्र
(c) फॉस्फोरस चक्र
(d) सल्फर चक्र
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q28. निम्नलिखित में से कौन-से जीव अपरदाहारी (डेट्राइटिवोर) हैं?
1. केचुआ
2. जेलीफिश
3. सहस्रपादी (मिलीपीड)
4. समुद्री घोड़ा (सीहॉर्स)
5. काष्ठ यूका (वुडलाइस)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 2, 3, 4 और 5
(c) केवल 1, 3 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q29. यू० एन०ई० पी० द्वारा समर्थित ”कॉमन कार्बन मैटिक को किसलिए विकसित किया गया है?
(a) संपूर्ण विश्व में निर्माण कार्यों के कार्बन पदचिन्ह का आकलन करने के लिए
(b) कार्बन उत्सर्जन ब्यापार में विश्वभर की वाणिज्यिक कृषि संस्थाओं के प्रवेश हेतु अधिकार देने के लिए
(c) सरकारों को अपने देशों द्वारा किए गए कार्बन पदचिह्न के आकलन हेतु अधिकार देने के लिए
(d) किसी इकाई समय (यूनिट टाइम) में विश्व में जीवाश्मी ईधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले समन कार्बन पदचिह्न के आकलन के लिए
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer:  A [/showhide]
Q30. निम्नलिखित समूहों में से किनमें ऐसी जातियाँ होती है, जो अन्य जीवों के साथ सहजीवी संबंध बना सकती है।
1. नाइडेरिया
2. कवक (फैजाई)
3. आदिजंतु (प्रोटोजोआ)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q31. मुरैना के समीप स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह कच्छपघात राजवंश के शासनकाल में निर्मित एक वृत्ताकार मंदिर है।
2. यह भारत में निर्मित एकमात्र वृत्ताकार मंदिर है।
3. इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा-पद्धति को प्रोत्साहन देना था।
4. इसके डिजाइन से यह लोकप्रिय धारणा बनी कि यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा-स्रोत रहा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल1 और 4
(d) केवल 2, 3 और 4
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q32. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है, जहाँ बाँधों की श्रृंखला का निर्माण किया गया था और संबद्ध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था?
(a) धौलावीरा
(b) कालीबंगा
(c) राखीगढ़ी
(d) रोपड़
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q33. सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहाँ इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना । के कारखाने स्थित था/थे?
1. भरूच
2. चिकाकोल
3. त्रिचिनोपोली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 2 और 3
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q34. गुप्त वंश के पतन से लेकर आरंभिक सातवीं शताब्दी में हर्षवर्धन के उत्थान तक उत्तर भारत में निम्नलिखित में से किन राज्यों का शासन था?
1. मगध के गुप्त
2. मालवा के परमार
3. थानेसर के पुष्यभूति
4. कन्नौज के मौखरि
5. देवगिरि के यादव
6. वल्लभी के मैत्रक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) 1, 2 और 5
(b) 1, 3, 4 और 6
(c) 2, 3 और 4
(d) 5 और 6
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q35. पुर्तगाली लेखक नूनिज के अनुसार, विजयनगर साम्राज्य में महिलाएं निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में निपुण थीं?
1. कुश्ती
2. ज्योतिषशास्त्र
3. लेखाकरण
4. भविष्यवाणी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4
(d) 1,2,3 और 4
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q36. आंध्र प्रदेश में मदनपल्ली के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) पिंगलि वेंकैया ने यहाँ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन किया।
(b) पट्टाभि सीतारमैया ने यहाँ से आंध्र क्षेत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया।
(c) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने यहाँ राष्ट्रगान का बांग्ला से अंग्रेजी में अनुवाद किया।
(a) मैडम ब्लावत्स्की तथा कर्नल ऑलकाट ने सबसे पहले यहाँ थियोसोफिकल सोसाइटी का मुख्यालय स्थापित किया।
[showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q37. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
(ऐतिहासिक स्थान) (ख्याति का कारण)
1. बुर्जहोम : शैलकृत देव मंदिर
2. चंद्रकेतुगढ़ : टेराकोटा कला
3. गणेश्वर : ताम्र
कलाकृतियाँ उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 2 और 3
[showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. (इल्तुतमिश के शासनकाल में, चंगेज़ खान भगोड़े ख्वारिज्म युवराज की खोज में सिंधु नदी तक पहुंचा था।
2. मुहम्मद बिन तुग़लक के शासनकाल में, तैमूर ने मुल्तान पर अधिकार किया था और सिंधु नदी पार की थी।
3. विजयनगर साम्राज्य के देव राय द्वितीय के शासनकाल में, वास्को द गामा केरल के तट पर पहुंचा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 2 और 3
[showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संत फ्रांसिस ज़ेवियर, जेसुइट संघ (ऑर्डर) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
2. संत फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु गोवा में हुई तथा यहाँ उन्हें समर्पित एक गिरजाघर है।
3. गोवा में प्रति वर्ष संत फ्रांसिस जेवियर के भोज का अनुष्ठान किया जाता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q40. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
1. मिताक्षरा ऊँची जाति की सिविल विधि थी और दायभाग निम्न जाति की सिविल विधि थी।
2. मिताक्षरा व्यवस्था में, पुत्र अपने पिता के जीवनकाल में ही संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे, जबकि दायभाग व्यवस्था में पिता की मृत्यु के उपरांत ही पुत्र संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे। मिताक्षरा व्यवस्था किसी परिवार के केवल पुरुष सदस्यों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है, जबकि दायभाग व्यवस्था किसी परिवार के पुरुष एवं महिला सदस्यों, दोनों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है।
3. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 3
[showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC VDO/VPDO Exam Answer Key 9 July 2023

21. एक ही पासा के निम्न तीन भिन्न स्थितियों में उसके निचले तल पर कौन-से अंक…

UKPSC Forest Guard Exam Answer Key: 9 April 2023

भाग – 2 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन) Q21. निम्नांकित में से कौन से क्रान्तिकारी चटगाँव…