Q41. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, भवभूति, हस्तिमला तथा क्षेमेश्वर क्यों प्रसिद्ध थे?
(a) जैन साधु
(b) नाटककार
(c) मंदिर वास्तुकार
(d) दार्शनिक
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 1919 के मांटेग्यू-चेम्सफ़ोर्ड सुधारों में, 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के मताधिकार की संस्तुति की गई।
2. 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, विधानमंडल में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों का प्रावधान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q43. भारतीय इतिहास में 8 अगस्त, 1942 के संदर्भ निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
(a) ए० आइ० सी० सी० द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
(b) वायसराय की एक्जेक्यूटिव काउंसिल का विस्तार कर अधिक संख्या में भारतीयों को सम्मिलित कर लिए किया गया
(c) सात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दिया था।
(d) क्रिप्स ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय विश्व युद्ध समाप्होत ते ही संपूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले’ संघ की स्थापना की जाएगी।
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q44. इनमें से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य-सॉन्स फ्रॉम प्रिजन’ से संबद्ध हैं?
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) मोहनदास करमचंद गाँधी
(d) सरोजिनी नायडू
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q45. मध्यकालीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा आकार की दृष्टि से आरोही क्रम में सही अनुक्रम है?
(a) परगना-सरकार-सूबा
(b) सरकार—परगना-सूबा
(c) सूबा-सरकार-परगना
(d) परगना-सूबा सरकार
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q46. इनमें से कौन सेक्रेटरी के रूप में हिन्दू फीमेल स्कूल से संबद्ध थे/थीं, जो बाद में बेथ्यून फीमेल स्कूल के नाम से जाना जाने लगा?
(a) एनी बेसेंट
(b) देवेन्द्रनाथ टैगोर
(c) ईश्वरचंद्र विद्यासागर
(d) सरोजिनी नायडू
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q47. औपनिवेशिक भारत के संदर्भ में, शाह नवाज़ खान, प्रेम कुमार सहगल और गुरबख्श सिंह ढिल्लों याद किए जाते हैं
(a) स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के नेता के रूप
(b) 1946 की अंतरिम सरकार के सदस्यों के रूप में
(c) संविधान सभा में प्रारूप समिति के सदस्यों के रूप ।
(d) आजाद हिंद फौज (इंडियन नैशनल आर्मी) के अधिकारियों के रूप में
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q48. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
1. हैदराबाद राज्य से आरकोट की निजामत का उदय हुआ।
2. विजयनगर साम्राज्य से मैसूर राज्य का
3. रूहेलखंड राज्य का गठन, अहमद शार द्वारा अधिकृत राज्यक्षेत्र में से हुआ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चनिश
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q49. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
(a) अजंता गुफाएँ, वाघोरा नदी की घाटी में स्थित
(b) साँची स्तूप, चंबल नदी की घाटी में स्थित है।
(c) पांडू-लेणा गुफा देव मंदिर, नर्मदा नदी की घाटी में स्थित है।
(d) अमरावती स्तूप, गोदावरी नदी की घाटी में स्थित है।
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया।
2. पाकिस्तान की संविधान सभा में यह माँग र गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी समिति किया जाए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q51. स्थायी कृषि (पर्माकल्चर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है?
1. स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है।
2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है।
3. पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्धशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है।
4. मल्च बनाने (मल्चिंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्त्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) 2 और 3
(b) 1, 2 और 4
(c) केवल 4
(d) 2 और 3
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q52. ‘ताड़ तेल (पाम ऑयल)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ताड़ तेल वृक्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है।
2. ताड़ तेल लिपस्टिक और इत्र बनाने वाले कुछ उद्योगों के लिए कच्चा माल है।
3. ताड़ तेल का उपयोग जैव डीज़ल के उत्पादन में किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q53. सिंधु नदी प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित चार नदियों में से तीन नदियाँ इनमें से किसी एक नदी में मिलती हैं जो सीधे सिंधु नदी से मिलती है। निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है, जो सिंधु नदी से सीधे मिलती है?
(a) चेनाब
(b) झेलम
(c) रावी
(d) सतलुज
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q54. भारत के संदर्भ में डीडवाना, कुचामन, सरगोल और खाटू किनके नाम हैं?
(a) हिमनद
(b) गरान (मैंग्रोव) क्षेत्र
(c) रामसर क्षेत्र
(d) लवण झील
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q55. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
1. ब्राह्मणी
2. नागावली
3. सुवर्णरेखा
4. वंशधारा
उपर्युक्त में से कौन-सी नदियाँ पूर्वी घाट से निकलती हैं।
(a) 1 और 2
(1) 2 और 4
(c) 3 और 4
(d) 1 और 3
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q56. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वैश्विक सागर आयोग (ग्लोबल ओशन कमीशन) अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्तरीय (सीबेड) खोज और खनन के लिए लाइसेंस प्रदान करता
2. भारत ने अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्तरीय खनिज की खोज के लिए लाइसेंस प्राप्त किया है।
3. ‘दुर्लभ मृदा खनिज (रअर अर्थ मिनरल)’ अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र अधस्तल पर उपलब्ध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: B [/showhide]
Q57. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल, न्यूनतम जल-दक्ष (लीस्ट वॉटर-एफिशिएंट) फसल है?
(a) गन्ना
(b) सूरजमुखी
(c) बाजरा
(d) अरहर (रेड ग्राम)
[showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: A [/showhide]
Q58. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में, व्यापारिक पवन के प्रभाव के कारण पूर्वी खंडों की तुलना में महासागरों के पश्चिमी खंड अधिक उष्ण होते हैं।
2. शीतोष्ण क्षेत्र में, पश्चिमी पवन पश्चिमी खंडों की तुलना में महासागरों के पूर्वी खंडों को अधिक उष्ण बनाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही
[showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: C [/showhide]
Q59. जलवायु-अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में ‘जलवायु-स्मार्ट ग्राम (क्लाइमेटल विलेज)’ दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम-जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (सी० सी० ए० एफ० एस०) संचालित परियोजना का एक भाग है।
2. सी० सी० ए० एफ० एस० परियोजना, अंतर्गत कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी० जी० आइ० ए० आर०) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है।
3. भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्धशक उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आइ० सी० आर० आइ० एस० ए०टी०). सी० जी० आइ० ए० आर० के अनुसंधान केन्द्र में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Q60. “पत्ती-कूड़ा (लीफ़ लिटर) किसी अन्य जीवोम (बायोम) की तुलना में तेजी से विघटित होता है और इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की सतह प्रायः अनावृत होती है। पेड़ों के अतिरिक्त, वन में विविध प्रकार के पौधे होते हैं जो आरोहण के द्वारा या अधिपादप (एपिफाइट) के रूप में पनपकर पेड़ों के शीर्ष तक पहुँचकर प्रतिस्थ होते हैं। और पेड़ों की ऊपरी शाखाओं में जड़ें जमाते हैं। यह किसका सबसे अधिक सटीक विवरण है?
(a) शंकुधारी वन
(b) शुष्क पर्णपाती वन
(c) गरान (मैंग्रोव) वन
(d) उष्णकटिबंधीय वर्षावन
[showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: D [/showhide]
Latest from Blog
भारतीय संविधान के अनुच्छेद – 110 में धन विधेयक (Money Bill) की परिभाषा दी गई है। …
41. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ? (A) राष्ट्रपति की कार्यपालिका –…
Q41. ब्युटेन (C4H10) द्वारा कितने संरचनात्मक समावयव बनाये जा सकते हैं ? (A) 1 (B) 2…
Q41. जननी सुरक्षा योजना के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह राज्यों के…
Q41. सार्क शिखर सम्मेलन 2023, निम्न में से किस स्थान पर होना प्रस्तावित है ? (a)…