UPSC Civil Services Pre. Exam Answer Key (Paper 1) – 04 October 2020 (Hindi)

  • यदि किसी पौधे की विशिष्ट जाति को वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम, 1972 की अनुसूची VI में रखा गया है, तो इसका क्या तात्पर्य है ?
    (a) उस पौधे की खेती करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता है।
    (b) ऐसे पौधे की खेती किसी भी परिस्थिति में नहीं हो सकती।
    (c) यह एक आनुवंशिकत: रूपांतरित फसली पौधा है।
    (d) ऐसा पौधा आक्रामक होता है और पारितंत्र के लिए हानिकारक होता है।
    [showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • प्राचीन भारतीय गुप्त राजवंश के समय के संदर्भ में, नगर घंटाशाला, कदूरा तथा चौल किस लिए विख्यात थे ?
    (a) विदेशी व्यापार करने वाले बंदरगाह
    (b) शक्तिशाली राज्यों की राजधानियाँ
    (c) उत्कृष्ट प्रस्तर कला तथा स्थापत्य से संबंधित स्थान
    (d) बौद्ध धर्म के महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थल
    [showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • कृषि में शून्य-जुताई (zero-tillage) का/के क्या लाभ है/हैं ?

  • पिछली फ़सल के अवशेषों को जलाए बिना गेहूँ की बुआई संभव है।
  • चावल की नई पौध की नर्सरी बनाए बिना, धान के बीजों का नम मृदा में सीधे रोपण संभव है ।
  • मृदा में कार्बन पृथक्करण संभव है ।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 3
    (d) 1, 2 और 3 .
    [showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत की जैव ईंधन की राष्ट्रीय नीति के अनुसार, जैव-ईंधन के उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से किनका उपयोग कच्चे माल के रूप में हो सकता है ?

  • कसावा
  • क्षतिग्रस्त गेहूँ के दाने
  • मूंगफली के बीज
  • कुलथी (Horse gram)
  • सड़ा आलू
  • चुकंदर
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1, 2, 5 और 6
    (b) केवल 1, 3, 4 और 6
    (c) केवल 2, 3, 4 और 5
    (d) 1, 2, 3, 4, 5 और 6
    [showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘कार्बन के सामाजिक मूल्य’ पद का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ? आर्थिक मूल्य के रूप में यह निम्नलिखित में से किसका माप है?
    (a) प्रदत्त वर्ष में एक टन CO2, के उत्सर्जन से होने वाली दीर्घकालीन क्षति
    (b) किसी देश की जीवाश्म ईंधनों की आवश्यकता, जिन्हें जलाकर देश अपने नागरिकों को वस्तुएँ और सेवाएँ प्रदान करता है
    (c) किसी जलवायु शरणार्थी (Climate refugee) दारा किसी नए स्थान के प्रति अनुकूलित होने हेतु किए गए प्रयास
    (d) पृथ्वी ग्रह पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अंशदत कार्बन पदचिह्न
    [showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत में दालों के उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • उड़द की खेती खरीफ़ और रबी दोनों फसलों में की जा सकती है ।।
  • कुल दाल उत्पादन का लगभग आधा भाग केवल मूंग का होता है।
  • पिछले तीन दशकों में, जहाँ खरीफ़ दालों का उत्पादन बढ़ा है, वहीं रबी दालों का उत्पादन घटा
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 2
    (d) 1, 2 और 3
    [showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • “यह फ़सल उपोष्ण प्रकृति की है । उसके लिए कठोर पाला हानिकारक है । विकास के लिए उसे कम-से-कम 210 पाला-रहित दिवसों और 50 – 100 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता पड़ती है । हल्की सुअपवाहित मृदा जिसमें नमी धारण करने की क्षमता है उसकी खेती के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है ।” यह फ़सल निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
    (a) कपास
    (b) जूट
    (c) गन्ना
    (d) चाय
    [showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • सौर जल पंपों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • सौर ऊर्जा का प्रयोग पृष्ठीय पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और निमज्जनी
    (submersible) पंपों के लिए नहीं ।
  • सौर ऊर्जा का प्रयोग अपकेन्द्री पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और पिस्टन वालों के लिए नहीं ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    [showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत में गन्ने की खेती में वर्तमान प्रवत्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • जब ‘बड चिप सैटलिंग्स (bud chip settlings)’ को नर्सरी में उगाकर मुख्य कृषि भूमि में प्रतिरोपित किया जाता है, तब बीज सामग्री में बड़ी बचत होती है।
  • जब सैट्स का सीधे रोपण किया जाता है, तब एक-कलिका (single-budded) सैट्स का अंकुरण प्रतिशत कई-कलिका (many budded) सैट्स की तुलना में बेहतर होता है।
  • खराब मौसम की दशा में यदि सैट्स का सीधे रोपण होता है, तब एक-कलिका सैट्स का जीवित बचना बड़े सैट्स की तुलना में बेहतर होता है ।
  • गन्ने की खेती, ऊतक संवर्धन से तैयार की गई सैटलिंग से की जा सकती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3
    (c) केवल 1 और 4
    (d) केवल 2, 3 और 4
    [showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस/किन पद्धति/यों को पारितंत्र-अनुकूली कृषि माना जाता है ?

  • फ़सल विविधरूपण
    2.शिंब आधिक्य (Legume intensification)
  • टेंसियोमीटर का प्रयोग
  • ऊर्ध्वाधर कृषि (Vertical farming)
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1, 2 और 3
    (b) केवल 3
    (c) केवल 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    [showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सी उसकी प्रमुख विशेषता मानी जाती है ?
    (a) यह मूलतः किसी सूचीबद्ध कम्पनी में पूँजीगत साधनों द्वारा किया जाने वाला निवेश है ।
    (b) यह मुख्यतः ऋण सृजित न करने वाला पूँजी प्रवाह
    (c) यह ऐसा निवेश है जिससे ऋण-समाशोधन अपेक्षित होता है।
    (d) यह विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में किया जाने वाला निवेश है ।
    [showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • वर्तमान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

  • भारत के माल का निर्यात, माल के आयात से कम है।
  • भारत के लोहे व इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनों के आयात में हाल के वर्षों में कमी आयी
  • भारत की सेवाओं का निर्यात, सेवाओं के आयात से अधिक है।
  • भारत को कुल मिलाकर व्यापार चालू खाते का घाटा हो रहा है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 4
    (c) केवल 3
    (d) केवल 1, 3 और 4
    [showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • कभी-कभी समाचारों में पाया जाने वाला पद वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) , निम्नलिखित में से किस एक पदार्थ की श्रेणी से संबंधित
    (a) कच्चे तेल की
    (b) बहुमूल्य-धातु (Bullion) की
    (c) दुर्लभ मृदा तत्त्वों की
    (d) यूरेनियम की
    [showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से गैर-वित्तीय ऋण में सम्मिलित है/हैं ?

  • परिवारों का बकाया गृह ऋण
  • क्रेडिट कार्डों पर बकाया राशि
  • राजकोष बिल (Treasury bills)
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 3
    (d) 1, 2 और 3
    [showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत में, क्यों कुछ परमाणु रिऐक्टर “आई.ए.ई.ए. सुरक्षा उपायों” के अधीन रखे जाते हैं जबकि अन्य इस सुरक्षा के अधीन नहीं रखे जाते ?
    (a) कुछ यूरेनियम का प्रयोग करते हैं और अन्य थोरियम का
    (b) कुछ आयातित यूरेनियम का प्रयोग करते हैं और अन्य घरेलू आपूर्ति का
    (c) कुछ विदेशी उद्यमों द्वारा संचालित होते हैं और अन्य घरेलू उद्यमों द्वारा
    (d) कुछ सरकारी स्वामित्व वाले होते हैं और अन्य निजी स्वामित्व वाले
    [showhide type=”link15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • व्यापार-संबंधित निवेश उपायों’ (TRIMS) के संदर्भ में. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  • विदेशी निवेशकों द्वारा किए जाने वाले आयात पर ‘परिमाणात्मक निर्बधन’ निषिद्ध होते हैं । , ये वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों के व्यापार से संबंधित निवेश उपायों पर लागू होते हैं ।
  • ये विदेशी निवेश के नियमन से संबंधित नहीं हैं ।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    [showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • यदि आर.बी.आई. प्रसारवादी मौद्रिक नीति का अनुसरण करने का निर्णय लेता है, तो वह निम्नलिखित में से क्या नहीं करेगा ?

  • वैधानिक तरलता अनुपात को घटाकर उसे अनुकूलित करना
  • सीमान्त स्थायी सुविधा दर को बढ़ाना
  • बैंक दर को घटाना तथा रेपो दर को भी घटाना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    [showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद की भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • शहरी क्षेत्रों में श्रमिक की उत्पादकता (2004 – 05 की कीमतों पर प्रति श्रमिक) में वृद्धि हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें कमी हुई।
  • कार्यबल में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिशत हिस्सेदारी में सतत वृद्धि हुई।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में, गैर-कृषि अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई।
  • ग्रामीण रोज़गार की वृद्धि दर में कमी आई ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 3 और 4
    (c) केवल 3
    (d) केवल 1, 2 और 4
    [showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • कृषि क्षेत्र को अल्पकालीन साख परिदान करने के संदर्भ में, ‘जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक (DCCBs)’ ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों’ एवं ‘क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की तुलना में अधिक ऋण देते हैं।
  • डी.सी.सी.बी. (DCCBs) का एक सबसे प्रमुख कार्य ‘प्राथमिक कृषि साख समितियों’ को निधि उपलब्ध कराना है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों
    (d) न तो 1, न ही 2
    [showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • भारत में, किसी व्यक्ति के साइबर बीमा कराने पर, निधि की हानि की भरपाई एवं अन्य लाभों के अतिरिक्त, सामान्यत: निम्नलिखित में से कौन-कौन से लाभ दिए जाते हैं?

  • यदि कोई मैलवेयर कम्प्यूटर तक उसकी पहुँच बाधित कर देता है, तो कम्प्यूटर प्रणाली को पुन: प्रचालित करने में लगने वाली लागत
  • यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि किसी शरारती तत्त्व द्वारा जान-बूझकर कम्प्यूटर को नुकसान पहँचाया गया है तो नए कम्प्यूटर की लागत
  • यदि साइबर बलात्-ग्रहण होता है तो इस हानि को न्यनतम करने के लिए विशेषज्ञ परामर्शदाता की सेवाएँ लेने पर लगने वाली लागत
    4.. यदि कोई तीसरा पक्ष मुक़दमा दायर करता है तो न्यायालय में बचाव करने में लगने वाली लागत
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    (a) केवल 1, 2 और 4
    (b) केवल 1, 3 और 4
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2, 3 और 4
    [showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer – (Answer will b available very soon)[/showhide]

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published.

    Latest from Blog

    UKSSSC VDO/VPDO Exam Answer Key 9 July 2023

    21. एक ही पासा के निम्न तीन भिन्न स्थितियों में उसके निचले तल पर कौन-से अंक…

    UKPSC Forest Guard Exam Answer Key: 9 April 2023

    भाग – 2 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन) Q21. निम्नांकित में से कौन से क्रान्तिकारी चटगाँव…