संघ लोक सेवा आयोग UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित Civil Services Prelims Exam (Paper 1), 2023 की परीक्षा दिनांक 28 May 2023 को सम्पन्न हुई। इस परीक्षा का सामान्य अध्ययन (General Studies) का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Exam Paper With Answer Key) सहित यहाँ पर उपलब्ध है।
UPSC (Union Public Service Commission) conducts the Civil Services Pre. Examination (Paper 1), on 28 May 2023. The general studies question paper of this exam with the answer key is available here.
Exam – UPSC Civil Services Prelims 2023 General Studies Paper Answer key
Subject – General Studies (GS) Paper -1
Date of Exam – 28 May 2023
BOOKLET SERIES – C
Total Question – 100
UPSC Civil Services Prelims Exam Answer Key (General Studies) – 28 May 2023
Q1. होम गार्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. होम गार्ड को होम गार्ड अधिनियम और केन्द्र सरकार के नियमों के अधीन समुत्यापित किया जाता है।
2. होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस को सहायक बल के रूप में सेवा देने की है।
3. अंतर्राष्ट्रीय सीमा/ तटीय क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए कुछ राज्यों में सीमा विंग होम गार्ड बटालियने समुत्थापित की गई है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q2. भारत के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
| कृत्य | यह कृत्य जिस अधिनियम के अधीन आता है |
| 1. अनधिकृत रूप से पुलिस या सेना की वर्दी को पहनना : | शासकीय गुम बात अधिनियम, 1923 |
| 2. किसी पुलिस अधिकारी या सैनिक अधिकारी के ड्यूटी में तैनात होने के दौरान जान-बूझ कर उन्हें गुमराह करना या अन्यथा उनके साथ हस्तक्षेप करना : | भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 |
| 3. बंदूक/ तोप से अनुष्ठानपरक गोली/ गोला दागना जिससे अन्य लोगों की वैयक्तिक सुरक्षा के लिए जोखिम हो सकता हो : | आयुध (संशोधन)अधिनियम, 2019 |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q3. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए
| प्रायः समाचारों में उल्लिखित होने वाले क्षेत्र | समाचारों में होने का कारण |
| 1. उत्तरी किनू और इटुरी | आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध |
| 2. नागोनों-कारबा | मोजाम्बीक में उपप्लव |
| 3. खेरसॉन और जपोरिजिया | इजराइल और लेबनान के बीच विवाद |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन-I:
इजराइल ने कुछ अरब राज्यों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं।
कथन-II:
‘अरब शांति पहल’ सऊदी अरब की मध्यस्थता से इज़राइल और अरब लीग के बीच हस्ताक्षरित हुआ।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन -II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है।
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q5. खेल पुरस्कारों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
| 1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार | किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि के दौरान सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए |
| 2. अर्जुन पुरस्कार | किसी खिलाड़ी द्वारा जीवन-काल की उपलब्धियों के लिए |
| 3. द्रोणाचार्य पुरस्कार | उन प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिए जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाड़ियों या टीमों को प्रशिक्षित किया है |
| 4. राष्ट्रीय खेल | खिलाड़ियों द्वारा रिटायर होने के प्रोत्साहन पुरस्कार बाद भी किए गए योगदान की सराहना करने के लिए |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q6. 44वें शतरंज ओलिम्पियाड, 2022 के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह पहली बार था, जब शतरंज ओलिम्पियाड भारत में आयोजित किया गया।
2. इसके अधिकृत शुभंकर को ‘बि’ नाम दिया गया था।
3. ओपेन सेक्शन में जीतने वाली टीम के लिए ट्रॉफी, बेरा मैथिक कप होती है।
4. महिला विभाग (सेक्शन) में जीतने वाली टीम के लिए ट्रॉफी, हैमिल्टन रसेल कम होती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q7. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
| समाचारों में उल्लिखित संघर्ष का क्षेत्र | जिस देश में अवस्थित है |
| 1. डोनबास | सीरिया |
| 2. काचिन | इथियोपिया |
| 3. टिप्रे | उत्तरी यमन |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q8. हाल के वर्षों में, चाड, गिनी, माली और सूडान ने निम्नलिखित में से किस एक कारण से अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया, जो इन सभी देशों से संबंधित है?
(a) दुर्लभ मृदा तत्वों से समृद्ध निक्षेपों की खोज
(b) चीनी सैन्य बेस का स्थापित होना
(c) सहारा मरुस्थल का दक्षिणाभिमुखी प्रसार
(d) सफल तख्ता पलट
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q9. निम्नलिखित भारी उद्योगों पर विचार कीजिए:
1. उर्वरक संयंत्र
2. तेलशोधक कारखाने
3. इस्पात संयंत्र
उपर्युक्त में से कितने उद्योगों के विकार्बनन में हरित हाइड्रोजन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होने की अपेक्षा है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q10. G-20 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. G-20 समूह की मूल रूप से स्थापना वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा के मंच के रूप में की गई थी।
2. डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढाँचा भारत की G-20 प्राथमिकताओं में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q11. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, अलेक्ज़ेंडर री, ए० एच० लॉगहर्स्ट, रॉबर्ट स्वेत, जेम्स बर्गेस और वाल्टर इलियट किस गतिविधि से जुड़े थे?
(a) पुरातात्विक उत्खनन
(b) औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजी प्रेस की स्थापना
(c) देशी रजवाड़ों में गिरजाघरों की स्थापना
(d) औपनिवेशिक भारत में रेल का निर्माण
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q12. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
स्थल – जिसके लिए जाना जाता है
1. बेसनगर – शैव गुफा मंदिर
2. भाजा – बौद्ध गुफा मंदिर
3. सित्तनवासल – जैन गुफा मंदिर
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन-I:
7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरपा दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
कथन-II:
1905 में, इसी दिन स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन सही है
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q14. भारत की ध्वज संहिता, 2002 के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I:
भारत के राष्ट्रीय ध्वज का एक मानक आमाप 600 मि.मी. 400 मि० मी० है ।
कथन-II:
ध्वज की लंबाई से ऊँचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3 : 2 होगा।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q15. संविधान दिवस के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I:
नागरिकों के बीच सांविधानिक मूल्यों को संवर्धित करने के लिए संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
कथन-II:
26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ० बी० आर० अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूपण समिति बनाई।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-II सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-II गलत है किन्तु कथन-II सही है
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन-I:
स्विट्ज़रलैंड, मूल्य के आधार पर, स्वर्ण के अग्रणी निर्यातकों में से एक है।
कथन-II:
स्विट्जरलैंड के पास विश्व का दूसरा विशालतम स्वर्ण निचय (रिज़र्व) है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है
[showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I
हाल ही में, संयुक्त राज्य अमरीका (यू० एस० ए०) और यूरोपीय संघ (ई० यू०) ने व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद्’ प्रारंभ की है।
कथन-II
संयुक्त राज्य अमरीका और यूरोपीय संघ यह दावा करते हैं कि वे इसके माध्यम से तकनीकी प्रगति और भौतिक उत्पादकता को अपने नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-I सही है किन्तु कथन II गलत है
(d) कथन-II गलत है किन्तु कथन-II सही है
[showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I:
वस्तुओं के वैश्विक निर्यात में भारत का निर्यात 3.2% है।
कथन-II:
भारत में कार्यरत अनेक स्थानीय कंपनियों एवं भारत में कार्यरत कुछ विदेशी कंपनियों ने भारत की ‘उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (प्रोडक्शन-लिवड इंसेटिव)’ योजना का लाभ उठाया है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(a) कथन-I और कथन-I दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-I, कथन-II की सही व्याख्या नहीं है
(c) कथन-II सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d) कथन-II गलत है किन्तु कथन-II सही है
[showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
यूरोपीय संघ का ‘स्थिरता एवं संवृद्धि समझौता (स्टेबिलिटी ऐड ग्रोथ पैक्ट)’ ऐसी संधि है, जो
1. यूरोपीय संघ के देशों के बजटीय घाटे के स्तर को सीमित करती है
2. यूरोपीय संघ के देशों के लिए अपनी आधारिक संरचना सुविधाओं को आपस में बाँटना सुकर बनाती है
3. यूरोपीय संघ के देशों के लिए अपनी प्रौद्योगिकियों को आपस में बाँटना सुकर बनाती है
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]
Q20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र के सभी देशों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के लिए अभी तक की पहली संविदा, ‘सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवास के लिए वैश्विक संविदा [ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर सेफ, ऑर्डरली ऐंड रेगुलर माइझेशन (जी० सी० एम०)]’ अपनाई है।
2. जी० सी० एम० में अधिकथित उद्देश्य और प्रतिबद्धताएँ यू० एन० सदस्य देशों पर बाध्यकर है।
3. जी० सी० एम० अपने उद्देश्यों और प्रतिबद्धताओं के अंतर्गत आंतरिक प्रवास या आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए भी कार्य करती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
[showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=”Hide Answer “] Answer: [/showhide]