Q61. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उच्च मेघ मुख्यतः सौर विकिरण को परावर्तित कर भूपृष्ठ को ठंडा करते हैं।
2. भूपृष्ठ से उत्सर्जित होने वाली अवरक्त विकिरणों का निम्न मेघ में उच्च अवशोषण होता है, और इससे तापन प्रभाव होता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/ हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1. न ही 2
[showhide type=”links01″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q62. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उत्तरी पश्चिमी केन्या में बीड़ीबीड़ी एक वृहद् शरणार्थी बस्ती है।
2. दक्षिण सूडान गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग बीड़ीबीड़ी में रहते हैं।
3. सोमालिया के गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग केन्या के ददाब शरणार्थी संकुल में रहते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/ हैं ?
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3
[showhide type=”links02″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q63. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
1. आर्मीनिया
2. अज़रबैजान
3. क्रोएशिया
4. रोमानिया
5. उज्बेकिस्तान
उपर्युक्त में कौन से तुर्की राज्यों के संगठन के सदस्य हैं?
(a) 1.2 और 4
(b) 1 और 3
(c) 2 और 5
(d) 3, 4 और 5
[showhide type=”links03″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q64. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. गुजरात में भारत का विशालतम सौर पार्क है।
2. केरल में पूर्णत: सौर शक्तिकृत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ।
3. गोआ में भारत की विशालतम तैरती हुई सौर प्रकाश बोल्टीय परियोजना है।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा/से सही है/ है ?
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 3
[showhide type=”links04″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: B [/showhide]
Q65. समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (युनाइटेड नेशंस कन्वेंशन) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. किसी तटीय राज्य को, अपने प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई को आधार-रेखा से मापित, 12 समुद्री मील से अनधिक सीमा तक अभिसमय के अनुरूप सुस्थापित करने का अधिकार है।
2. सभी राज्यों के, चाहे वे तटीय हों या भू-बद्ध भाग के हों, जहाजों को प्रादेशिक समुद्र से हो कर बिना रोक-टोक यात्रा का अधिकार होता है।
3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र का विस्तार उस आधार-रेखा से 200 समुद्री मील से अधिक नहीं होगा, जहाँ से प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई मापी जाती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1,2 और 3
[showhide type=”links05″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: D [/showhide]
Q66. निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित सेंकाकू द्वीप विवाद को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
(a) आम तौर पर यह माना जाता है कि वे दक्षिणी चीन सागर के आसपास किसी देश द्वारा निर्मित कृत्रिम द्वीप हैं।
(b) चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर में इन द्वीपों के विषय में समुद्री विवाद होता रहता है।
(c) वहाँ ताइवान को अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करने के लिए एक स्थायी अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थापित किया गया है।
(d) यद्यपि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने उन्हें अस्वामिक भूमि घोषित किया है, तथापि कुछ दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश उन पर दावा करते हैं।
[showhide type=”links06″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: B [/showhide]
Q67. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
देश हाल ही में समाचारों में होने का महत्वपूर्ण कारण
1. चाड – चीन द्वारा स्थायी सैन्य बेस की स्थापना
2. गिनी – सेना द्वारा संविधान और सरकार का निलंबन
3. लेबनान – गंभीर और लंबे समय की आर्थिक मंदी
4. ट्यूनीशिया – राष्ट्रपति द्वारा संसद का निलंबन
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक युग्म
(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म
(d) सभी चारों युग्म
[showhide type=”links07″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q68. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
अवसर समाचारों में उल्लिखित क्षेत्र – देश
1. अनातोलिया – तुर्की
2. अम्हारा – इथियोपिया
3. काबो डेलगादो – स्पेन
4. कातालोनिया – इटली
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल एक युग्म
(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म
(d) सभी चारों युग्म
[showhide type=”links08″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: B [/showhide]
Q69. वन्यजीव संरक्षण के बारे में भारतीय विधियों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वन्यजीव, सरकार की संपत्ति हैं।
2. जब किसी वन्यजीव को संरक्षित घोषित किया जाता है, तो यह जीव चाहे संरक्षित क्षेत्र में हो या उससे बाहर, समान संरक्षण का हकदार है।
3. किसी संरक्षित वन्यजीव के मानव जीवन के लिए ख़तरा बन जाने की आशंका उस जीव को पकड़ने या मार दिए जाने का पर्याप्त आधार है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है / हैं ?
(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 3
[showhide type=”links09″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: A [/showhide]
Q70. निम्नलिखित में से किस एक जीव की कुछ प्रजातियाँ कवकों के कृषकों के रूप में जानी जाती हैं ?
(a) चींटी
(b) काँक्रोच
(c) केकड़ा
(d) मकड़ी
[showhide type=”links10″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: A [/showhide]
Q71. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. US फ़ेडरल रिज़र्व की सख्त मुद्रा नीति पूँजी पलायन की ओर ले जा सकती है।
2. पूँजी पलायन वर्तमान विदेशी वाणिज्यिक ऋणग्रहण (External Commercial Borrowings (ECBs)) वाली फर्मों की ब्याज लागत को बढ़ा सकता है।
3. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन, ECBs से संबद्ध मुद्रा जोखिम को घटाता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1.2 और 3
[showhide type=”links11″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: B [/showhide]
Q72. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए:
1. आंध्र प्रदेश
2. केरल
3. हिमाचल प्रदेश
4. त्रिपुरा
उपर्युक्त में से कितने आम तौर पर चाय उत्पादक राज्य के रूप में जाने जाते हैं ?
(a) केवल एक राज्य
(b) केवल दो राज्य
(c) केवल तीन राज्य
(d) सभी चारों राज्य
[showhide type=”links12″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q73. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत में, साख क्षमता निर्धारण एजेंसियाँ (क्रेडिट रेटिंग एजेंसीज़) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित होती हैं।
2. ICRA नाम से जानी जाने वाली क्षमता निर्धारण एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है।
3. ब्रिकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय साख क्षमता निर्धारण एजेंसी है।
उपर्युक्त कथनों में कौन से सही हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links13″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: B [/showhide]
Q74. बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित है कौन-से कथन सही हैं?
1. RBI का गवर्नर BBB का चेयरमैन होता है।
2. BBB सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों के चयन के लिए संस्तुति करता है।
3. BBB, सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों को कार्यनीतियों और पूँजी वर्धन योजनाओं को विकसित करने में मदद करता है।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links14″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: B [/showhide]
Q75. परिवर्तनीय बॉन्ड के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. चूँकि बॉन्ड को ईक्विटी के लिए बदलने का विकल्प है, परिवर्तनीय बॉन्ड अपेक्षाकृत कम व्याज दर का भुगतान करते हैं।
2. ईक्विटी के लिए बदलने का विकल्प बॉन्ड धारक को बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों से सहलग्नता ( इंडेक्सेशन) की मात्रा प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/ हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
[showhide type=”links15″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q76. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
1. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक)
2. प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (मिसाइल टेक्नोलॉजी कन्ट्रोल रिजीम) 3. शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाईजेशन)
भारत उपर्युक्त में से किसका / किनका सदस्य है ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links16″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: D [/showhide]
Q77. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है।
2. वियतनाम का नेतृत्व बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है। वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति
3. शृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है।
4. लंबे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित किया है।
5. हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादक e-सेवा सेक्टर वियतनाम में है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
(a) 2 और 4
(b) 3 और 5
(c) 1, 3 और 4
(d) 1 और 2
[showhide type=”links17″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: C [/showhide]
Q78. भारत में, निम्नलिखित में कौन मुद्रास्फीति को नियंत्रित कर कीमत स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्तरदायी है ?
(a) उपभोक्ता मामले विभाग
(b) व्यय प्रबंधन आयोग
(c) वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद्
(d) भारतीय रिजर्व बैंक
[showhide type=”links18″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: D [/showhide]
Q79. नॉन- फंजिबल टोकेम (Non-Fungible Tokens (NFTs)) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विवा कीजिए:
1. वे भौतिक परिसंपत्तियों के अंकीय निरुपण (डिजिटल रिप्रेजेंटेशन) को सुकर बनाते हैं।
2. वे अनन्य क्रिप्टोग्राफिक टोकेंस हैं जो किसी ब्लॉकचैन में विद्यमान हैं।
3. उनका, तुल्यता पर, व्यापार या विनिमय किया जा सकता है और इसलिए उनका वाणिज्यिक लेन-देन के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[showhide type=”links19″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: D [/showhide]
Q80. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
जलाशय – राज्य
1. घाटप्रभा – तेलंगाना
2. गांधी सागर – मध्य प्रदेश
3. इंदिरा सागर – आंध्र प्रदेश
4. मैथोन – छत्तीसगढ़
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं हैं ?
(a) केवल एक युग्म
(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म
(d) सभी चारों युग्म
[showhide type=”links20″ more_text=”Show Answer ” less_text=” “] Answer: A [/showhide]
Latest from Blog
भारतीय संविधान के अनुच्छेद – 110 में धन विधेयक (Money Bill) की परिभाषा दी गई है। …
61. उत्तराखण्ड के समाज में ‘सटवारा प्रथा’ का अर्थ क्या है ? (A) वस्तुओं का पारस्परिक…
Q61. निम्नलिखित में से कार्बन किसका उदाहरण है ? (A) धातु (B) उपधातु (C) अधातु (D)…
Q61. सारभूत रूप में, ‘विधि की सम्यक् प्रक्रिया’ का अभिप्राय क्या है? (a) नैसर्गिक न्याय का…
भाग- 3 (उत्तराखण्ड से संबंधित विविध जानकारियाँ) Q61. निम्नलिखित में से कौन सी काली नदी की…