आनुवंशिकी की महत्वपूर्ण शब्दावलियां (Important Glossaries of Genetics)

एलील (Allele) – वे जीन जो लक्षण को नियंत्रित करते हैं, एलील कहलाते हैं। ये जोड़े में होते हैं एवं प्रत्येक जीन एक-दूसरे का एलील कहलाता है। दोनों जीन मिलकर युग्म विकल्पी (Alleles) का निर्माण करते हैं।
समयुग्मज (Homozygous) – किसी जीन या गुण को समान एलीलि कोड करने वाले दो के जोड़े।
विषमयुग्मज (Heterozygous) – किसी असमान एलील जोड़े।
समलक्षणी (Phenotype) – जीवों के जो लक्षण प्रत्यक्ष रूप से दिखायी पड़ते हैं, उसे समलक्षणी कहते हैं।
समजीनी (Genotype) – किसी जीव या पादप की जीन संरचना उस जीव/पादप की समजीनी कहलाती है।
जीन विनिमय (Crossing Over) – अर्द्धसूत्री विभाजन की सिनेप्सिस क्रिया के दौरान समजाती गुणसूत्रों के नान-सिस्टर क्रोमोटिड में संगत आनुवंशिक अण्डों का पारस्परिक विनिमय होता है जिससे संलग्न जीनों के नये संयोजन बनते हैं।
ऑटोसोम्स (Auto Somes) – ये गुणसूत्र की कायिक कोशिकाओं में पाये जाते हैं।
जीन (Gene) – डीएनए का वह छोटा खण्ड जिनमें आनुवंशिक कूट निहीत होता है।
जीनोम (Genome) – गुणसूत्र में पाये जाने वाले आनुवंशिक पदार्थ को जीनोम कहते हैं।
बैक क्रॉस (Back Cross) – यदि प्रथम पीढ़ी के जीनोटाइप से पितृपीढ़ी के जीनोटाइप में शुद्ध या संकर प्रकार का संकरण कराया जाता है, तो यह बैक क्रॉस कहलाता है।
सुजननिकी (Eugenic) – आनुवंशिकी की वह शाखा जिसके अन्तर्गत मानव जाति को आनुवंशिक नियमों के द्वारा सुधारने का अध्ययन किया जाता है, उसे सुजननिकी कहते हैं।
गुणसूत्र प्रारूप (Karyotype) – पादप एवं जंतुओं में गुणसूत्र निश्चित लक्षण परिलक्षित करते हैं जैसे गुणसूत्र संख्या, आकार, परिमाण, भुजा की लंबाई, पिण्ड की स्थिति आदि। ऐसे लक्षण जिनके द्वारा अलग-अलग गुणसूत्रों को पहचाना जा सकता है, गुणसूत्र प्रारूप कहलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…